फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel prepares to move Palestinians to southern Gaza as Israelis urge mass protest over war News In Hindi

Conflict: गाजा में सैन्य कार्रवाई से पहले नागरिकों को दक्षिण की तरफ भेज रहा इस्राइल, बंधकों को लेकर बढ़ी चिंता

Sun, 17 Aug 2025 03:09 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 17 Aug 2025 03:09 AM IST
सार

इस्राइल ने गाजा के घनी आबादी वाले इलाकों में सैन्य कार्रवाई से पहले फलस्तीनियों को दक्षिण गाजा भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। सीओजीएटी ने टेंट और आश्रय सामग्री भेजने की घोषणा की है। वहीं, गाजा में फंसे 50 इस्राइली बंधकों के परिजन हमले की आशंका से डरे हुए हैं। हालिया वीडियो में बंधक बेहद कमजोर हालत में मदद की गुहार लगाते दिखे।

विज्ञापन
Israel prepares to move Palestinians to southern Gaza as Israelis urge mass protest over war News In Hindi
गाजा संघर्ष - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच 22 महीनों से चल रहे संघर्ष में अब एक नया मोड़ आ गया है। जहां  शनिवार को इस्राइल ने घोषणा की कि वह गाजा के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सैन्य अभियान शुरू करने से पहले वहां रह रहे फलस्तीनियों को दक्षिण गाजा की ओर भेजने की तैयारी कर रहा है। मामले में इस्राइली सेना की मानवीय सहायता एजेंसी सीओजीएटी ने कहा कि रविवार से टेंट और अन्य आश्रय सामग्री की आपूर्ति फिर से शुरू की जाएगी ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा सके। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि लोगों को हटाने की प्रक्रिया कब शुरू होगी।

विज्ञापन

तनाव के बीच बढ़ी इस्राइली परिवार की चिंता
वहीं, गाजा में बचे 50 इस्राइली बंधकों के परिवारों में चिंता बढ़ रही है। उनका कहना है कि संभावित सैन्य हमले से इन बंधकों की जान को और खतरा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 50 में से केवल 20 के ही जीवित होने की उम्मीद है। हाल ही में कुछ बंधकों के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वे बहुत कमजोर हालत में मदद और भोजन के लिए गुहार लगा रहे हैं। इसके बाद देशभर में आक्रोश बढ़ा है।

विज्ञापन


बंधकों के परिजनों ने किया बंद का आह्वान
बंधकों के परिजनों ने रविवार को पूरे इस्राइल में राष्ट्रीय स्तर पर बंदी का आह्वान किया है। उन्होंने सरकार से युद्ध रोकने और बंधकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए समझौते की मांग की है। तेल अवीव में एक साप्ताहिक रैली के दौरान डाना सिलबरमैन सिट्टन, जिनकी बहन और दो भतीजे बंधक बनाकर मार दिए गए, ने कहा कि मैं चाहती हूं कि लोग उम्मीद ना छोड़ें। यह उम्मीद ऊपर से नहीं आएगी, यह हमसे ही आएगी। वहीं बंधकों के परिवारों और कई पूर्व सैन्य अधिकारियों का मानना है कि अब समय आ गया है कि युद्ध को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और सभी बंधकों को घर वापस लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza Conflict: इटली में इलाज के लिए लाई गई फलस्तीनी युवती की मौत, मानवीय मिशन के तहत गाजा से निकाली गई थी

Israel prepares to move Palestinians to southern Gaza as Israelis urge mass protest over war News In Hindi
गाजा में फैल रही भुखमरी - फोटो : AP/PTI

गाजा पर इस्राइल हमले में मासूम बच्ची और उसके माता-पिता की मौत
जारी तनाव के बीच गाजा में शनिवार को हुए एक इस्राइली हवाई हमले में एक दो महीने की बच्ची और उसके माता-पिता की मौत हो गई। यह हमला गाजा के भीड़भाड़ वाले मुवासी इलाके में उनके टेंट पर हुआ। अस्पताल अधिकारियों और चश्मदीदों के मुताबिक, मरे हुए लोगों की पहचान मोतासेम अल-बत्ता, उनकी पत्नी और उनकी नवजात बेटी के रूप में हुई है। इलाके के निवासी फातही शुबैर ने गुस्से और दुख में कहा कि ढाई महीने की बच्ची ने क्या किया था? ये लोग तो सुरक्षित घोषित इलाके में थे, फिर भी मारे गए।

इस हमले को लेकर इस्राइली सेना ने दी प्रतिक्रिया
इस पर इस्राइली सेना ने कहा कि बिना और जानकारी के वह इस हमले पर टिप्पणी नहीं कर सकती। उनका कहना है कि वे हमास के सैन्य ढांचे को खत्म करने के लिए अभियान चला रहे हैं और नागरिकों को नुकसान से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि मुवासी उन इलाकों में से है जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य कार्रवाई और तेज करने की बात कही है। माना जा रहा है कि इस्राइल, हमास पर दबाव बनाने के लिए इन हमलों का इस्तेमाल कर रहा है ताकि बंधकों की रिहाई हो सके।

ये भी पढ़ें:- Ukraine: 'कीव डोनेत्सक सौंप दे तो', ट्रंप ने जेलेंस्की को बताई पुतिन की मांग, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने की खारिज

भुखमरी से एक और मासूम की मौत, 24 घंटे में 11 नई मौतें
गाजा की स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में भुखमरी से 11 और लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक भुखमरी से मरने वालों की संख्या 251 हो चुकी है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि गाजा में भुखमरी और कुपोषण अपने चरम पर पहुंच गया है। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं और बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इस बीच कुछ इस्राइली नेता गाजा से लोगों के बड़े पैमाने पर पलायन की बात भी कर रहे हैं।

संघर्ष में अबतक क्या-क्या हुआ?
गौरतलब है कि सात अक्तूबर 2023 को हमास के इस्राइल पर हमले के साथ एक बड़ा और घातक संघर्ष शुरू हुआ। इस हमले में करीब 1,200 इस्राइली मारे गए थे। जवाब में इस्राइल ने बड़ी और भयावह कार्रवाई की। इसके तहत अब तक गाजा में 61,897 लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय बताता है कि इनमें लगभग आधे महिलाएं और बच्चे हैं। हालांकि, इस्राइली सरकार इन आंकड़ों को चुनौती देती है, लेकिन उसने अब तक अपने आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed