Ukraine: 'कीव डोनेत्सक सौंप दे तो', ट्रंप ने जेलेंस्की को बताई पुतिन की मांग, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने की खारिज
रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए ट्रंप और पुतिन की अहम बैठक हुई। इसके एक दिन बाद ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को समझौता कर युद्ध खत्म करना चाहिए क्योंकि रूस बड़ी ताकत है। पुतिन ने यूक्रेन से डोनेत्सक क्षेत्र मांगते हुए संघर्ष रोकने की बात कही, लेकिन जेलेंस्की ने यह प्रस्ताव सिरे से खारिज कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान भी जारी किया। इस दौरान पुतिन ट्रंप के बातों से कुछ हदतक सहमत भी दिखे। इसके बाद शनिवार को मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया।
ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता कर लेना चाहिए क्योंकि रूस एक बहुत बड़ी ताकत है और यूक्रेन नहीं है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह पुतिन से सहमत हैं कि युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका शांति समझौता है, न कि केवल युद्धविराम। उनका मानना है कि सिर्फ सीजफायर लंबे समय तक टिकता नहीं है।
ये भी पढ़ें:- Congo Attack: कांगो में हुआ बड़ा इस्लामिक आतंकी हमला, नॉर्थ किवु इलाके में 30 लोगों की हत्या; 100 बंधक बनाए गए
क्या है पुतिन की मांग? जेलेंस्की के रुख को भी जानिए
पुतिन ने यूक्रेन से मांग की कि अगर वह डोनेत्सक क्षेत्र रूस को सौंप दे। अगर यूक्रेन ऐसा करता है कि तो रूस संघर्ष को वहीं रोकने को तैयार है। सूत्रों की माने तो जब ट्रंप ने पुतिन के इस मांग की बात जेलेंस्की को फोन पर बातचीत के दौरान बताई तो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यह मांग सिरे से खारिज कर दी। बता दें कि यह वही डोनेत्सक है, जिसका एक बड़ा हिस्सा रूस 2014 से कब्जे में रखे हुए है।
ये भी पढ़ें:- US-Russia Meet: कितनी सफल रही ट्रंप-पुतिन की बैठक, यूक्रेन-भारत के लिए आगे क्या? पांच बिंदुओं में जानें
सोमवार को वाशिगंटन में ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की
गौरतलब है कि पुतिन के बाद सोमवार को ट्रंप यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात कर सकते है। इस बारे में जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि वह अगले हफ्ते वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं। पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ फोन पर लंबी बातचीत की। इस बातचीत के बाद ही जेलेंस्की ने अमेरिका जाकर ट्रंप से मिलने की बात कही। यूरोपीय नेताओं ने ट्रंप की शांति की कोशिशों का स्वागत किया है, लेकिन यह भी कहा कि वे यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे और रूस पर और सख्त प्रतिबंध लगाएंगे।