फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel PM Benjamin Netanyahu Claims Russian Weapons Found In Hezbollah Bases In Lebanon news in hindi

Israel: 'लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर मिले अत्याधुनिक रूसी हथियार', इस्राइली पीएम नेतन्याहू का दावा

Thu, 17 Oct 2024 09:49 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 17 Oct 2024 09:49 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के बयान पर इस्राइली सेना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस्राइल ने बताया कि हिजबुल्ला के खिलाफ सैन्य अभियानों का उद्देश्य केवल क्षेत्र को सुरक्षित रखना है, जिससे कि उत्तरी इस्राइल से निकाले गए 60,000 निवासी अपने घर लौट सकें।

विज्ञापन
Israel PM Benjamin Netanyahu Claims Russian Weapons Found In Hezbollah Bases In Lebanon news in hindi
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक फ्रेंच अखबार को बताया कि दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर अत्याधुनिक रूसी हथियार पाए गए थे। बुधवार को एक साक्षात्कार में नेतन्याहू ने बताया कि 2006 के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत केवल लेबनानी सेना को देश की प्रमुख लितानी नदी के दक्षिण में हथियार रखने की अनुमति थी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में हिजबुल्ला ने सैकड़ों सुरंगे और गुप्त ठिकाने बना रखा है, जहां से बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने इस्राइली अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि लेबनान के अंदर इस्राइली छापेमारी में रूसी और चीनी टैंकर पाए गए। 
विज्ञापन


नेतन्याहू ने क्या कहा?
हालांकि, प्रधानमंत्री के बयान पर इस्राइली सेना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस्राइल ने बताया कि हिजबुल्ला के खिलाफ सैन्य अभियानों का उद्देश्य केवल क्षेत्र को सुरक्षित रखना है, जिससे कि उत्तरी इस्राइल से निकाले गए 60,000 निवासी अपने घर लौट सकें। इस्राइल और हिजबुल्ला के सीमा पार गोलीबारी के कारण कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा, "लेबनान में नया गृहयुद्ध एक त्रासदी होगी। हमारा उद्देश्य किसी को भड़काना नहीं है। लेबनान के आंतरिक मामलों में इस्राइल हस्तक्षेप नहीं करना चाहता है। हमारा उद्देश्य केवल लेबनान सीमा पर रहने वाले हमारे नागरिकों को घर जाने और सुरक्षित महसूस करने की अनुमति देना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल-हमास युद्ध में हिजबुल्ला भी हुआ शामिल
बता दें कि पिछले साल हमास ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसका पलटवार करते हुए इस्राइली सेना ने गाजा शहर को तबाह कर दिया। इस्राइल-हमास के बीच जारी संघर्ष में अब हिजबुल्ला भी शामिल हो गया। यह संघर्ष अब गाजा तक सीमित नहीं रहा, यह ईरान और लेबनान तक फैल चुका है। पिछले महीने लेबनान में इस्राइल द्वारा हमले बढ़ाने के बाद से 1,356 लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ों के अनुसार, मरने वालों की संख्या और अधिक होने की संभावना है।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed