फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel may govern gaza strip with many arab countries after hamas eredication says gilad erdan

Israel: अरब देशों के साथ मिलकर गाजा में प्रशासन चला सकता है इस्राइल, UN में इस्राइली राजनयिक ने दिए संकेत

Sat, 18 Nov 2023 12:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 Nov 2023 12:10 PM IST
सार

गिलाड ने इस्राइल हमास युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र के स्टैंड की भी तीखी आलोचना की और गाजा के मौजूदा संकट का ठीकरा संयुक्त राष्ट्र पर फोड़ा। 

विज्ञापन
israel may govern gaza strip with many arab countries after hamas eredication says gilad erdan
इस्राइल-हमास संघर्ष। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजनयिक ने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास के खात्मे और ऑपरेशन पूरा होने के बाद इस्राइल अरब देशों के साथ मिलकर गाजा के भविष्य पर बात करेगा। इस्राइली राजनयिक गिलाड एरदान ने मीडिया से बात करते हुए कहा 'हम कई अरब देशों के लिए अपने हाथ गंदे कर रहे हैं।' गिलाड ने साफ किया कि गाजा में मिलकर प्रशासन के लिए अरब देशों से अभी इस्राइल ने बात शुरू नहीं की है लेकिन जल्द ही यह शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन


'अरब देशों का भी दुश्मन है हमास'
गिलाड ने कहा मुझे विश्वास है कि कई अरब देश ये जानते हैं कि हमास उनका भी दुश्मन है। वह जितना हमारा दुश्मन है, उतना ही वह कई नरमपंथी मुस्लिम देशों का भी दुश्मन है। गिलाड ने ये भी कहा कि इस्राइल गाजा में संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय बलों की तैनाती को स्वीकार नहीं करेगा। गिलाड ने इस्राइल हमास युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र के स्टैंड की भी तीखी आलोचना की और गाजा के मौजूदा संकट का ठीकरा संयुक्त राष्ट्र पर फोड़ा। गिलाड ने कहा कि हमास द्वारा गाजा पट्टी को युद्ध की मशीन में बदलने में भी संयुक्त राष्ट्र की बड़ी भूमिका है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र को लताड़ा
गिलाड ने मीडिया से बात करते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा युद्ध को जीतने के बाद इस्राइल, संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने संबंधों पर गंभीरता से विचार करेगा। गिलाड ने आरोप लगाया कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारियों ने अपने  पदों का गलत इस्तेमाल किया और झूठा प्रचार किया। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की नाक के नीचे 16 साल तक हमास अपनी गतिविधियां चलाता रहा। अंतरराष्ट्रीय दबाव को लेकर गिलाड ने साफ किया कि जब तक इस्राइल हमास का खात्मा नहीं कर देता तब तक नहीं रुकेगा। गिलाड ने हमास के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका राष्ट्रपति के समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed