फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-linked merchant vessel hit by drone attack in Indian Ocean know all updates

Drone Attack: सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर मंगलुरु आ रहे पोत में आग, ड्रोन हमले का संदेह, नौसेना ने जहाज भेजे

Sat, 23 Dec 2023 03:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 23 Dec 2023 03:55 PM IST
सार

अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन अटैक की खबर है। जहाज इस्राइल का बताया जा रहा है, जिस पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। 

विज्ञापन
Israel-linked merchant vessel hit by drone attack in Indian Ocean know all updates
एमवी केन प्लूटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अरब महासागर में एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमले के बाद आग लगने की खबर सामने आई है। इसे लेकर भारतीय नौसेना भी अलर्ट हो गई है। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो में ड्रोन हमले के कारण आग लगने की आशंका है। ये जहाज इस्राइल का बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी मुताबिक, ब्रिटिश सेना की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने कहा कि एक व्यापारिक जहाज पर भारत के वेरवल के पास ड्रोन द्वारा हमला किया गया।

विज्ञापन


भारतीय रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जहाज में कच्चा तेल है और यह सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मंगलुरू की ओर जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तो बुझ गई है लेकिन इसका असर कामकाज पर पड़ा है। उन्होंने यह भी बताय़ा कि भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस विक्रम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में भारतीय नौसेना के युद्धपोत भी भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर अरब सागर में व्यापारी जहाज एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


भारतीय नौसेना ने स्थापित किया संचार
नौसेना के अधिकारियों ने यह भी बताया कि भारतीय नौसेना का व्यापारिक जहाज के साथ संपर्क हो गया है। उन्होंने बताया कि नौसेना के पी-8आई समुद्री निगरानी विमान ने गोवा में आईएनएस हंसा नौसैनिक हवाई अड्डे से उड़ान भरी और संकटग्रस्त जहाज एमवी केम प्लूटो के साथ संचार स्थापित किया। उन्होंने यह भी कहा कि नौसेना का युद्धपोत जहाज की ओर बढ़ रहा है और अगले कुछ घंटों में व्यापारी जहाज तक पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक दल में 20 भारतीय
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि आईसीजीएस विक्रम को भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र की गश्त पर तैनात किया गया था जब उसे संकट में फंसे व्यापारिक जहाज की ओर निर्देश मिला था। उन्होंने बताया कि जहाज के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। इनमें करीब 20 भारतीय भी शामिल हैं। आईसीजीएस विक्रम ने क्षेत्र के सभी जहाजों को सहायता प्रदान करने के लिए सतर्क कर दिया है। 

भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि भारतीय तट रक्षक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान ने व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो के साथ संचार स्थापित किया है। ड्रोन हमले के बाद जहाज ने अपनी स्वचालित पहचान प्रणाली को बंद कर दिया जिसका उपयोग जहाज को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है। जहाज की बिजली उत्पादन प्रणाली अब काम कर रही है। जहाज के रवाना होने से पहले उसकी पूरी जांच की जा रही है।  

तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि एमवी केम प्लूटो ने लगभग 11 समुद्री मील प्रति घंटे की गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस विक्रम से रात 10 बजे के आसपास इसके साथ मिलने की संभावना है। एमवी केम प्लूटो ने भी आईसीजीएस विक्रम द्वारा एस्कॉर्ट करने का अनुरोध किया है और 25 दिसंबर की शुरुआत तक उसके मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। 

हूती विद्रोहियों ने दी थी चेतावनी
ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे के अनुसार, इस्राइली जहाज पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब हाल ही में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से होकर जाने वाले इस्राइली जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। हूती विद्रोही लाल सागर में कई जहाजों को पहले भी निशाना बना चुके हैं। इसके चलते व्यापारिक जहाज रूट बदलने के लिए मजबूर हैं। नवंबर में हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक मालवाहक जहाज को अगवा भी कर लिया था।

कल तक जहाज के मुंबई पहुंचने की उम्मीद
क्षतिग्रस्त व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो करीब 11 नॉटिकल मील प्रतिघंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही वह आईसीजीएस विक्रम के करीब पहुंच जाएगा। 25 दिसंबर तक इसके मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

ईरान ने किया बड़ा दावा
इस बीच, गाजा और इस्राइल के बीच चल रही जंग को लेकर ईरान वे बड़ा बयान दिया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक कमांडर ने कहा है कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी गाजा में हमले जारी रखेंगे तो भूमध्य सागर को बंद किया जा सकता है। ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रजा नकदी ने कहा कि जल्द ही भूमध्य सागर, जिब्राल्टर और अन्य जलमार्गों को बंद किया जा सकता है। 

पहले आई थी ये खबर
इससे पहले, खबर सामने आई थी कि व्यापारिक जहाज इस्राइल से जुड़ा है। समाचार एजेंसी एएफपी मुताबिक, ब्रिटिश सेना की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने कहा कि एक व्यापारिक जहाज पर भारत के वेरवल के पास ड्रोन द्वारा हमला किया गया। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि हमला एक अनक्रूड एरियल सिस्टम द्वारा किया गया था। हालांकि ये किसके द्वारा किया गया इसके बारे में जांच की जा रही है। जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। उस पर रसायन टैंकर थे। जहाज से आखिरी बार सऊदी अरब को फोन किया गया था। जब जहाज पर हमला किया गया उस समय वह भारत के नजदीक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed