{"_id":"654b4cc1ddf2b127420dc09f","slug":"israel-kills-mastermind-of-hamas-overnight-rocket-attack-muhasin-abu-zina-idf-hezabollah-news-and-updates-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: मारा गया इस्राइल के ऊपर रातोंरात रॉकेट हमले का मास्टरमाइंड, हमास ने दी थी ये जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: मारा गया इस्राइल के ऊपर रातोंरात रॉकेट हमले का मास्टरमाइंड, हमास ने दी थी ये जिम्मेदारी
Wed, 08 Nov 2023 02:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:24 PM IST
सार
आईडीएफ ने कहा कि हमारे सैनिक गाजा पट्टी में अंदर घुसकर हमले कर रहे हैं, जिसमें आतंकियों को मार गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
हमास आतंकी मुहसिन अबु जिना को इस्राइली सेना ने मार गिराया।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को अब एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं। हमास की ओर से सात अक्तूबर को किए गए हमले में 1400 से ज्यादा इस्राइलियों की जान जा चुकी है। वहीं हजारों लोग घायल हुए हैं, जबकि 200 से ज्यादा इस्राइल के नागरिकों को हमास ने बंधक बनाया है। इस बीच इस्राइल ने भी अपने नागरिकों को छुड़ाने के लिए गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर वार जारी रखे हैं। इस बीच खबर है कि इस्राइली सेना ने सात अक्तूबर को गाजा की तरफ से इस्राइल पर रातोंरात मिसाइल हमले की पूरी साजिश रचने वाले हमास आतंकी को मार गिराया है।
इस्राइल की सेना ने एक बयान में कहा कि उसने हमास के हथियार उत्पादन संभाग के प्रमुख मोहसिन अबु जिना को मार गिराया है। बताया गया है कि जिना हमास के लिए कूटनीतिक रॉकेट और हथियारों के उत्पादन का मास्टरमाइंड था। आईडीएफ ने कहा कि हमारे सैनिक गाजा पट्टी में अंदर घुसकर हमले कर रहे हैं, जिसमें आतंकियों को मार गिराया जा रहा है। साथ ही आतंकी ढांचों को भी हवाई हमलों में ध्वस्थ किया जा रहा है। ऐसे ही एक हमले में अबु जिना को मार गिराया गया। आईडीएफ अफसरों ने रात में ही एक आतंकी गुट का पता लगाया था, जो इस्राइली सुरक्षाबलों पर एंटी-टैंक मिसाइल से हमला करने वाले थे। इसके बाद इन आतंकियों को भी मार गिराया गया।
इस्राइली सेना ने कहा कि उसके कई एयरक्राफ्ट्स को इस्राइल पर रॉकेट हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी गुटों को मार गिराने के लिए भेजा गया। इसमें भी कई आतंकियों की मौत हुई है। इससे पहले इस्राइल की तरफ से एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें हमास की तरफ से इस्तेमाल हथियारों- ग्रेनेड, रॉकेट्स और विस्फोटक बेल्टों को दिखाया गया था।