फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel is looking into an alternative local governing body for Gaza: Defence Minister Yoav Gallant

Israel: 'गाजा में प्रशासन के लिए नए विकल्प पर विचार कर रहा तेल अवीव', इस्राइली रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

Mon, 03 Jun 2024 05:51 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Jun 2024 05:51 AM IST
सार

Israel: गाजा में शासन को लेकर योआव गैलेंट का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आठ महीनों से जारी जंग के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से प्रस्तावित नए युद्ध विराम समझौते को लेकर भारी दबाव में हैं।

विज्ञापन
Israel is looking into an alternative local governing body for Gaza: Defence Minister Yoav Gallant
योआव गैलेंट, बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच पिछले साल अक्तूबर से भीषण जंग जारी है। इस बीच, इस्राइली रक्षा मंत्री योआव गैलैंट ने रविवार को कहा कि तेल अवीव गाजा में प्रशासन के लिए एक ऐसे विकल्प पर विचार कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि हमास के अलावा यह विकल्प कौन हो सकता है। 

विज्ञापन


गैलेंट का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आठ महीनों से जारी जंग के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से प्रस्तावित नए युद्ध विराम समझौते को लेकर भारी दबाव में हैं। दूसरी ओर, उनके धुर दक्षिणपंथी सहयोगियों ने चेतावनी दी है कि अगर वह इस समझौते को स्वीकार करेंगे तो उनकी सरकार गिर जाएगी। वहीं, बड़ी संख्या में इस्राइली नागरिक बंधकों की रिहाई के लिए सरकार पर समझौते को स्वीकार करने का दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन


इस्राइल की तीन सदस्यीय वॉर कैबिनेट के हिस्सा रहे गैलेंट ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, हम (गाजा में) हमास का विकल्प चाहते हैं। इसके लिए रोडमैप में क्षेत्रों को बांटना, इन क्षेत्रों में हमास के आतंकवादियोंको हटाना और अन्य बलों को लाना शामिल है, जो एक शासी विकल्प के गठन को सक्षम करेंगे। गैलेंट ने कहा, इससे गाजा में हमास की सेना और शासन करने के अधिकार को खत्म करने और सात अक्तूबर के हमले बाद बंधक बनाए गए शेष लोगों को घर वापस लाने के इस्राइल के लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा, हम युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी भी स्तर की प्रक्रिया में हमास के शासन को स्वीकार नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक इस्राइली रक्षा अधिकारी ने बताया कि गैलेंट गाजा में हमास मुक्त अलग-अलग क्षेत्रों के बनने और उस ताकत की पहचान करने की उम्मीद कर रहे हैं, जो लंबे समय तक के लिए गाजा में सरकार चलाने में सक्षम हो सकती है। उन्होंने कहा, इस्राइल ऐसे नेताओं का विकल्प देख रहा है जो तेल अवीव के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया न रखा हो। उन्होंने कहा, गैलेंट का मानना है कि फलस्तीनियों को फलस्तीन पर शासन करना चाहिए। इस्राइल इन क्षेत्रों में मदद को बढ़ाएगा और स्थानीय बल मदद को वितरित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। एक विशेषज्ञ ने कहा, यह दृष्टिकोण चुनौतीपूर्ण है और पहले भी विफल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed