फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel is conspiring to lay a trap to push Iran into war', President Masoud Pezeshkian

Iran-Israel: 'ईरान को जंग में धकेलने की साजिश रच रहा इस्राइल', राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बयान

Tue, 24 Sep 2024 05:55 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Sep 2024 05:55 AM IST
सार

Iran-Israel: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा, "हम लड़ाई नहीं चाहते हैं। इस्राइल सभी को युद्ध में धकेलने और क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। वह हमें एक ऐसे मोड़ पर ले जा रहा है, जहां हम जाना नहीं चाहते।"

विज्ञापन
Israel is conspiring to lay a trap to push Iran into war', President Masoud Pezeshkian
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल फोटो)

विस्तार

ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को इस्राइल पर पश्चिम एशिया में एक बड़े युद्ध को भड़काने और तेहरान को एक बड़े संघर्ष में धकेलने के लिए जाल बिछाने का आरोप लगाया। उन्होंने करीब दो दर्जन मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान गाजा में जारी युद्ध और इस्राइल-लेबनान सीमा पर हवाई हमलों का विस्तार नहीं चाहता। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पेजेश्कियन ने कहा, "हम लड़ाई नहीं चाहते हैं। इस्राइल सभी को युद्ध में धकेलने और क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। वह हमें एक ऐसे मोड़ पर ले जा रहा है, जहां हम जाना नहीं चाहते।" यह पहला मौका है, जब 70 वर्षीय ईरानी नेता किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने विचार रख रहे हैं। वह इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक सभा में भाग ले रहे हैं। इसी समय, इस्राइल लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला के खिलाफ अपने हमलों को बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "इस्राइल दावा करता है कि वह एक व्यापक युद्ध नहीं चाहता। लेकिन उसकी गतिविधियां इसके विपरीत हैं।" उन्होंने पिछले हफ्ते लेबनान में पेजर्स, वॉकी-टॉकी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में धमाकों का जिक्र किया। इसके लिए उन्होंने इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा, उन्होंने 31 जुलाई को तेहरान में हमास के प्रमुख रहे इस्माइल हानिया की हत्या का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



  
ईरानी नेता ने आगे कहा कि उनके देश ने इस्राइल पर अप्रैल में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले में अपनी रक्षा क्षमताओं को साबित किया है। पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान पश्चिम एशिया को अस्थिर करने की कोशिश नहीं कर रहा है। अगर इस्राइल अपने हथियारों को छोड़ने के लिए तैयार है, तो हम भी ऐसा करने के लिए तैयार हैं। 

दो हफ्ते पहले अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से ईरान पर रूस को कम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों की आपूर्ति करने के आरोप लगाया था और कहा था कि इनका इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने मॉस्को और तेहरान पर नए प्रतिबंध लगाने का एलान किया था। पेजेश्कियन ने जोर देकर कहा कि ईरान ने कभी भी और नहीं भविष्य में रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें देने की योजना बनाई है। हमने कभी भी यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता को मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों देशों को बातचीत करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed