फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel iran hezbollah tension Prime Minister benjamin Netanyahu says Whoever harm us will pay heavy price

Israel: 'जो भी हमें नुकसान पहुंचाएगा, उसे भारी कीमत चुकानी होगी', ईरान के साथ तनाव के बीच नेतन्याहू की धमकी

Mon, 05 Aug 2024 10:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 05 Aug 2024 10:22 AM IST
सार

नेतन्याहू ने कहा, 'ईरान और उसके अनुयायी हमें आतंकवाद के चंगुल में फंसाना चाहते हैं, लेकिन हम हर मोर्चे पर और हर क्षेत्र में उनके खिलाफ खड़े होने के लिए दृढ़ हैं। जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाना चाहेगा, उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।'

विज्ञापन
israel iran hezbollah tension Prime Minister benjamin Netanyahu says Whoever harm us will pay heavy price
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है और इस्राइल और ईरान संघर्ष के मुहाने पर खड़े हैं। ऐसे वक्त में रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुश्मन देशों को धमकी देते हुए कहा कि जो भी हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी होगी। नेतन्याहू ने गाजा में हमास आतंकवादियों के खिलाफ़ सैन्य कार्रवाई बढ़ाने का आह्वान भी किया। 
विज्ञापन


इस्राइली प्रधानमंत्री ने दी धमकी
इस्राइली प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'हमास पर सैन्य दबाव बढ़ाने से ही युद्ध के सभी उद्देश्य पूरे होंगे, जिससे हमारे सभी बंधक, जिनमें जीवित और मृत शामिल हैं, उनकी घर वापसी हो सकेगी।' रिवजनिस्ट जायोनिज्म के नेता और संस्थापक जीव जाबोटिंस्की की मृत्यु की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। रिवजनिस्ट ही बाद में लिकुड पार्टी बनी, जिसके नेता बेंजामिन नेतन्याहू हैं। नेतन्याहू ने कहा, 'ईरान और उसके अनुयायी हमें आतंकवाद के चंगुल में फंसाना चाहते हैं, लेकिन हम हर मोर्चे पर और हर क्षेत्र में उनके खिलाफ खड़े होने के लिए दृढ़ हैं। जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाना चाहेगा, उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।'
विज्ञापन


पश्चिम एशिया में चरम पर तनाव
गौरतलब है कि बीते दिनों ईरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी। वहीं उससे कुछ घंटे पहले ही बेरूत में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर को ढेर कर दिया गया था। दोनों हत्याओं का आरोप इस्राइल पर लगा। हानिया की तेहरान में हत्या से नाराज ईरान ने इस्राइल पर हमले की धमकी दी है। वहीं दूसरी तरफ हिजबुल्ला भी इस्राइल पर लगातार हमले कर रहा है। ऐसे में आशंका है कि इस्राइल पर ईरान, हिजबुल्ला की तरफ से इस्राइल पर जल्द ही हमला किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने इस्राइल के समर्थन में पश्चिम एशिया में भेजा युद्धपोत
हालात को देखते हुए अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने इस्राइल की सुरक्षा के लिए पश्चिम एशिया में अपने युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को भेजा है। यह युद्धपोत के साथ ही लड़ाकू विमानों से युक्त स्ट्राइक ग्रुप भी पश्चिम एशिया भेजा गया है। साथ ही अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने बैलिस्टिक मिसाइल से लैस क्रूजर और विध्वंसक जहाज भी यूरोपीय कमांड के अंतर्गत पश्चिम एशिया भेजने का आदेश दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed