फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hezbollah Tension news and updates today Hezbollah rocket launches made from civilian population center

Israel-Hezbollah Row: लेबनान के आबादी वाले इलाकों से किए गए 90 फीसदी हमले, इस्राइल का हिजबुल्ला पर बड़ा आरोप

Tue, 27 Aug 2024 08:35 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Aug 2024 08:35 AM IST
सार

इस्राइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच भी युद्ध छिड़ता दिख रहा है। दोनों के बीच तनाव बढ़ गया है। अब इस्राइली रक्षा बलों ने आरोप लगाया है कि हिजबुल्ला ने 90 फीसदी रॉकेट लेबनान में नागरिक आबादी वाले इलाकों से दागे थे।

विज्ञापन
Israel-Hezbollah Tension news and updates today Hezbollah rocket launches made from civilian population center
इस्राइल और हिजबुल्ला का टकराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच भी युद्ध छिड़ता दिख रहा है। दोनों के बीच तनाव तब बढ़ गया, जब इस्राइल ने रविवार सुबह आत्मरक्षा का हवाला देते हुए हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए थे। वहीं, इसके जवाब में हिजबुल्ला ने भी हमला किया था। अब इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने आरोप लगाया है कि हिजबुल्ला ने 90 फीसदी रॉकेट लेबनान में नागरिक आबादी वाले इलाकों और नागरिक सुविधाओं (मस्जिदों, स्कूलों, संयुक्त राष्ट्र परिसरों आदि) के पास से दागे थे। वहीं, आईडीएफ ने यह भी बताया कि वह हमले के दौरान एक नौसैनिक पोत पर सवार एक नाविक की मौत की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

नागरिक आबादी वाले इलाकों से किए गए 90 फीसदी हमले
इस्राइली रक्षा बलों ने आरोप लगाया है कि हिजबुल्ला ने 90 फीसदी रॉकेट लेबनान में नागरिक आबादी वाले इलाकों और नागरिक सुविधाओं (मस्जिदों, स्कूलों, संयुक्त राष्ट्र परिसरों आदि) के पास से दागे थे। अभी तक हिजबुल्ला ने लेबनान से इस्राइल की ओर करीब 230 रॉकेट दागे। वहीं लगभग 20 हवाई हमले भी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिजबुल्ला हमले के दौरान नाविक की मौत की जांच कर रही इस्राइली सेना
इस्राइली रक्षा बलों ने कहा कि वह हिजबुल्ला के रविवार सुबह रॉकेट हमले के दौरान उत्तरी इजरायल के तट पर एक नौसैनिक पोत पर सवार एक नाविक की मौत की जांच कर रहा है।

21 साल के पेटी ऑफिसर फर्स्ट क्लास डेविड मोशे बेन शिट्रिट की उस समय मौत हो गई थी, जब आयरन डोम इंटरसेप्टर से छर्रे उनकी गश्ती नौका पर गिर गए थे। दो अन्य नाविकों को मध्यम और हल्की चोटों आई हैं। इस्राइली रक्षा बलों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस समय विस्फोट हुआ था उस समय कम से कम हिजबुल्ला के दो ड्रोन क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे थे।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री गैलेंट ने अमेरीका के संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष से बातचीत की
इस्राइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने सोमवार को अमेरिकी सेना के प्रमुख संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ जनरल चार्ल्स ब्राउन से रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। बता दें, ब्राउन इस्राइल में आधिकारिक दौरे पर आए हुए हैं। 

मंत्री गैलेंट ने इस्राइल के समक्ष वर्तमान में मौजूद रणनीतिक मोड़ पर चर्चा की, क्योंकि वह इस युद्ध के लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। जैसे- हमास आतंकवादी संगठन को खत्म करना, हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाए गए लोगों की वापसी सुनिश्चित करना तथा लेबनान के साथ लगती इस्राइल की उत्तरी सीमा पर सुरक्षा स्थिति में बदलाव करना, ताकि सुरक्षा स्थिति के कारण खाली किए गए क्षेत्र के समुदाय सुरक्षित रूप से अपने घरों को लौट सकें।

ईरान पर चर्चा करते हुए गैलेंट ने जोर देकर कहा कि ईरान को सैन्य परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए इस्राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका को किसी भी समय तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed