{"_id":"66a75b6d2b48e1aa3f08ec57","slug":"israel-hezbollah-lebanon-beirut-airport-cancels-several-flights-news-in-hindi-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lebanon: इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच जंग के आसार, लेबनान के बेरूत एयरपोर्ट पर सैकड़ों उड़ानें रद्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Lebanon: इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच जंग के आसार, लेबनान के बेरूत एयरपोर्ट पर सैकड़ों उड़ानें रद्द
Mon, 29 Jul 2024 03:00 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, बेरूत
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : i-Stock
इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच युद्ध की संभावना को देखते हुए लेबनान के बेरूत एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द कर दी गई। लुफ्थांसा ने सोमवार को बताया कि सावधानी बरतते हुए स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स, यूरोविंग्स और लुफ्थांसा के बेरूत आने-जाने वाली उड़ानों को 30 जुलाई तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।
इससे पहले आज एक इस्राइली ड्रोन ने दक्षिणी लेबनान के शकरा शहर में हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हमले में तीन घायल भी हुए। बचाव सेवा ने यह स्पष्ट नहीं किया मरने वालों में लड़ाके थे या नागरिक। शनिवार को इस्राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में हिजबुल्ला के हमले के बाद लेबनान पर यह पहला घातक इस्राइली हमला ता। हालांकि, हिजबुल्ला ने शनिवार को इस्राइल पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।
बता दें कि बेरूत रफिक हरिरि एयरपोर्ट लेबनान का एकमात्र एयरपोर्ट है। गृह युद्ध के दौरान इस एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया था। यही नहीं 2006 में इस्राइल के साथ लड़ाई के दौरान भी इस एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया था। इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच जंग के आसार को देखते हुए बेरूत में भारतीय दूतावास ने लेबनान में रहने वाले और लेबनान जाने वाले अपने नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। नागरिकों को दूतावास के संपर्क में रहने को कहा गया है।