फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hamas War: US Secretary of State calls Israeli Defense Minister, opposes Rafah operation

Israel-Hamas War: अमेरिकी विदेश सचिव ने इस्राइल रक्षा मंत्री को किया फोन, राफा ऑपरेशन का किया विरोध

Mon, 13 May 2024 01:22 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 13 May 2024 01:22 PM IST
सार

गाजा के राफा शहर में एक प्रमुख सैन्य अभियान का अमेरिका विरोध कर रहा है। अमेरिकी विदेश सचिव ने इस्राइल रक्षा मंत्री को फोन पबात की। जिसमें उन्होंने गाजा की स्थिति और बंधकों की रिहाई के बारे में बातचीत की।

विज्ञापन
Israel-Hamas War: US Secretary of State calls Israeli Defense Minister, opposes Rafah operation
अमेरिकी सचिव ब्लिंकिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

गाजा के राफा शहर में एक प्रमुख सैन्य अभियान का अमेरिका विरोध कर रहा है। अमेरिकी विदेश सचिव ने इस्राइल रक्षा मंत्री को फोन पबात की। जिसमें उन्होंने गाजा की स्थिति और बंधकों की रिहाई के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन


हमास और इस्राइल के बीच युद्ध चल रहा है। रविवार की रिपोर्ट के अनुसार जैसे-जैसे राफा आक्रमण और तीव्र हो रहा है, इजराइली सैन्य टैंक जबालिया शरणार्थी शिविर में जाते जा रहे हैं। रविवार को सलाह अल-दीन स्ट्रीट को पार कर इजराइली टैंक शिविर में घुस गए। क्योंकि हमास के आतंकवादियों और इजराइली बलों के बीच लड़ाई बढ़ गई थी।
विज्ञापन


वहीं अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को इस्राइली मंत्री के साथ फोन पर बातचीत की। उन्होंने इस्राइल की सुरक्षा और हमास की हार आदि के बारे में अमेरिका का पक्ष रखा। उन्होंने गाजा की स्थिति और रिहाई सुनिश्चित करने के चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि सचिव ने राफा में एक बड़े सैन्य जमीनी अभियान पर अमेरिका के विरोध को स्पष्ट किया। यहां लगभगभ दस लाग से अधिक लोगों ने शरण ली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सचिव ने गाजा में नागरिकों और सहायता कर्मियों की सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता की बात की। वहीं उन्होंने यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि गाजा के अंदर की चुनौतियों का समाधान किया जाए। इस्राइल हमास के पीछे है।

कई फिलिस्तीनियों को गाजा के कई हिस्सों, जैसे जबालिया, बेत लाहिया, राफा को खाली करने के लिए मजबूर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed