फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hamas War: Several people killed in Israeli attacks on Rafah, fear of many more deaths updates

Israel-Hamas War: रफाह पर इस्राइली हमलों में 45 की मौत, शरणार्थी शिविरों के मलबे में कई और मौतों की आशंका

Tue, 28 May 2024 06:17 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, दीर अल-बलाह।
एजेंसी, दीर अल-बलाह। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 28 May 2024 06:17 AM IST
सार

Israel-Hamas War: फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसायटी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस्राइली सेना के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। रफाह के तल अल सुल्तान में खोज-चाव अभियान सोमवार शाम तक जारी रहा।

विज्ञापन
Israel-Hamas War: Several people killed in Israeli attacks on Rafah, fear of many more deaths updates
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की चेतावनी के बावजूद इस्राइली सेना ने गाजा के दक्षिणी शहर रफाह पर हवाई हमले किए। फलस्तीनी स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि रफाह में विस्थापित लोगों के लिए बने तंबुओं पर इस्राइल के हवाई हमलों में 45 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अब भी मलबे में फंसे हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि कई लोग हमले में घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सोमवार तड़के हुए ये हवाई हमले उत्तरी गाजा से विस्थापित लोगों के शिविरों पर हुए। रविवार शाम से शुरू हुए इन हमलों से पहले वैश्विक अदालत (आईसीसी) ने इस्राइल को रफाह में सैन्य कार्रवाई रोकने के आदेश दिए थे। इस माह की शुरुआत में इस्राइली हमले से पहले तक रफाह में गाजा की आधी से ज्यादा आबादी ने शरण ली हुई थी। इलाके में हजारों लोग अब भी रह रहे हैं जबकि बहुत से लोग यहां से भाग निकले हैं। सबसे बड़े हवाई हमले की फुटेज से इलाके में भारी तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। इस्राइली सेना ने हमले की पुष्टि की और कहा कि उसने हमास के एक ठिकाने को निशाना बनाया और इसमें हमास के दो आतंकी भी मारे गए। सेना ने बताया कि वह नागरिकों को हुई क्षति की जांच करेगी। इस्राइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट को यहां तेज होते अभियान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मृतक संख्या और बढ़ेगी
फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसायटी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस्राइली सेना के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। दरअसल, रफाह के तल अल सुल्तान में खोज-चाव अभियान सोमवार शाम तक जारी रहा। सोसायटी ने दोहराया कि इस्राइल ने खुद इस इलाके को एक ‘मानवीय क्षेत्र’ नामित किया था। यहां इस्राइल ने ही पूर्व में लोगों को शरण के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट बैंक में फलस्तीनी की हत्या
इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी तनाव बढ़ गया है। फलस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक, इस्राइली बलों ने दक्षिणी वेस्ट बैंक शहर सायर के पास एक 14 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। इस्राइली सेना ने कहा कि बेइत इइनुन जंक्शन पर इस्राइली बलों पर चाकू से हमला करने की कोशिश के बाद इस फलस्तीनी को गोली मारी गई। 


ईयू-इस्राइल संबंधों में गिरावट आई
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देश आयरलैंड व स्पेन द्वारा फलस्तीन को देश की राजनयिक मान्यता देने के बाद से इस्राइल-ईयू के रिश्तों में भी गिरावट आई है। स्पेन ने सुझाव दिया है कि रफाह में लगातार हमलों के लिए इस्राइल के विरुद्ध प्रतिबंधों पर विचार होना चाहिए। इस पर इस्राइली विदेश मंत्री काट्ज ने कड़ी आपत्ति जताई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed