फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel hamas war palestine media claim 30 people died in idf attack gaza 266 death in one day

Israel Hamas War: रिहायशी इमारत पर हमले में 30 फलस्तीनियों की मौत, 24 घंटे में गई 266 की जान

Mon, 23 Oct 2023 09:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Oct 2023 09:38 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने कहा है कि उसने लेबनान में आतंकी संगठन हिज्बुल्ला के दो ठिकानों को निशाना बनाया है, जहां से इस्राइल पर रॉकेट हमले की तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन
israel hamas war palestine media claim 30 people died in idf attack gaza 266 death in one day
इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल के हमले में 30 फलस्तीनी नागरिकों की मौत की खबर है। फलस्तीनी मीडिया ने सोमवार को यह दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल ने गाजा में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया। जिस इमारत को निशाना बनाया गया, वह गाजा के जबालिया शरणार्थी कैंप के अल-शुहादा इलाके में स्थित थी। फलस्तीनी मीडिया के अनुसार, हमले के बाद इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई और इमारत में मौजूद कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 266 लोगों की मौत का दावा
वहीं गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि बीते 24 घंटे में इस्राइल के हवाई हमले में 266 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है, इनमें 117 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बीते  दो हफ्ते में इस्राइल के हमले में गाजा पट्टी में 4600 लोगों की मौत हुई है। वहीं हमास के हमले में इस्राइल में 1400 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस्राइली सेना ने कहा है कि उसने लेबनान में आतंकी संगठन हिज्बुल्ला के दो ठिकानों को निशाना बनाया है, जहां से इस्राइल पर रॉकेट हमले की तैयारी की जा रही थी। हिजबुल्ला ने भी माना है कि उसका एक लड़ाका मारा गया है। 
विज्ञापन


बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्ला को दी चेतावनी
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्ला को चेतावनी दी है कि अगर हिजबुल्ला ने लड़ाई में शामिल होने की कोशिश की तो दूसरा लेबनान युद्ध हो सकता है और यह गलती हिजबुल्ला की सबसे बड़ी गलती होगी। सीरियाई मीडिया ने दावा किया है कि इस्राइल की मिसाइलों ने दमिश्क और अलेप्पो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला किया है। जिसके चलते एयरपोर्ट का संचालन बाधित हो गया है और दो लोगों की मौत हुई है। इस्राइली सेना ने भी बयान जारी कर कहा है कि दक्षिण में रविवार को उसके टैंक से गलती से मिस्त्र के ठिकाने पर हमला हुआ है। मिस्त्र ने कहा है कि इस हमले में उसके कुछ सैनिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed