फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Palestine Conflict US issues warning if Iran proxies target its personnel in West Asia news a

Israel-Hamas War: 'अगर संघर्ष में हमारे सैनिक बने निशाना तो...', अमेरिका ने दुश्मनों को जारी की सीधी चेतावनी

Mon, 23 Oct 2023 09:03 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 23 Oct 2023 09:03 AM IST
सार

विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा, "हम यह बिल्कुल नहीं चाहते, न ही हम इसकी उम्मीद करते हैं। हम अपने सैनिकों और सैन्य बलों को निशाना बनते नहीं देखना चाहते।"

विज्ञापन
Israel Hamas War Palestine Conflict US issues warning if Iran proxies target its personnel in West Asia news a
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, राष्ट्रपति जो बाइडन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन। (बाएं से दाएं) - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिका ने अपने दुश्मनों को सीधी चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने रविवार को कहा कि यह तय है कि ईरान अपनी परोक्ष शक्तियों के जरिए इस्राइल और हमास के बीच जंग को भड़काना जारी रखेगा। हालांकि, उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर इस दौरान किसी अमेरिकी सैनिक या सशस्त्र बल को निशाना बनाया जाता है, तो बाइडन प्रशासन दुश्मनों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा, "हम यह बिल्कुल नहीं चाहते, न ही हम इसकी उम्मीद करते हैं। हम अपने सैनिकों और सैन्य बलों को निशाना बनते नहीं देखना चाहते। लेकिन अगर ऐसा होता है तो हम आगे की कार्रवाई के लिए तैयार हैं।" अमेरिकी रक्षा मंत्री ने उनकी बात दोहराते हुए कहा कि हम संघर्ष में बढ़ोतरी और अपने सैन्य बलों और लोगों पर हमले की संभावना को भी देख रहे हैं। लेकिन अमेरिका के पास अपने बचाव का पूरा अधिकार है और हम अपनी सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने से चूकेंगे नहीं। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि इस्राइल-हमाल संघर्ष के बीच कोई भी दूसरा या तीसरा फ्रंट बनते नहीं देखना चाहता है। हालांकि, ईरान के परोक्ष साथी हमारी सेना को निशाना बना सकते हैं। इसलिए हम वह कदम उठा रहे हैं, जिनसे हम अपने लोगों की रक्षा कर पाएं और निर्णायक स्तर पर हमला करने वालों को जवाब दे पाएं। उन्होंने बताया कि पश्चिमी एशिया क्षेत्र में दो एयरक्राफ्ट बैटल ग्रुप्स को तैनात किया गया है, जो कि भड़काने के लिए नहीं, बल्कि किसी भी तरह की हरकत को रोकने के लिए हैं, ताकि यह साफ रहे कि अगर कोई कुछ करने की कोशिश करता है, तो हम वहां मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिकी मंत्रियों के ये बयान ऐसे समय में आए हैं, जब इस्राइल-हमास के बीच संघर्ष तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। इस्राइल पर गाजा पट्टी के साथ-साथ लेबनान और सीरिया के क्षेत्रों से भी हमलों को अंजाम दिया गया, जिसके जवाब में इस्राइली लड़ाकू विमानों ने हिज्बुल्ला के ठिकानों को तबाह किया। इन हालात के मद्देनजर अमेरिका ने पश्चिमी एशिया में अपने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही इराक में अपने दूतावास से सभी गैर-जरूरी स्टाफ को वापस बुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed