फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War: 'Israel's ground attack in Rafah will hv dangerous consequences', UN Secretary General warns

Israel Hamas War: 'राफा में इस्राइल के जमीनी हमले के खतरनाक नतीजे होंगे', यूएन महासचिव ने दी चेतावनी

Tue, 07 May 2024 11:35 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 07 May 2024 11:35 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सोमवार को राफा पर जमीनी आक्रमण को असहनीय बताते हुए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि राफा पर जमीनी हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बिता दें कि मंगलवार सुबह से राफा में हवाई हमलों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
Israel Hamas War: 'Israel's ground attack in Rafah will hv dangerous consequences', UN Secretary General warns
इस्राइल-हमास - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सोमवार को राफा पर जमीनी आक्रमण को असहनीय बताते हुए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि राफा पर जमीनी हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बिता दें कि मंगलवार सुबह से राफा में हवाई हमलों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के चल रहा है। इन दिनों गाजा में तनाव बढ़ गया है। वहीं राफा पर जमीनी हमलों को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि राफा पर जमीनी हमला बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके काफी दुष्प्रभाव पड़ेंगे। जानमाल की हानि भी होगी। हालांकि युद्ध रोकने के लिए समझौता का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल शासन और हमास को एक प्रयास करना चाहिए, ताकि इस युद्ध को रोका जा सके। यह एक अवसर है जिसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से राफा में बढ़े हमले
मंगलवार को सुबह राफा पर कई हवाई हमले हुए, जिसके कारण कई जख्मी हुए।  फिलस्तीन नागरिक सुरक्षा ने बताया कि नागरिक सुरक्षा टीमों ने कई घरों के नीचे से शव बाहर निकाले हैं, कई घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया है। दक्षिणी गाजा पट्टी में राफा प्रांत में कई इलाकों से इस्राइली युद्ध विमान से बमबारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बमबारी वालों घरों के नीचे से काफी संख्या में शव बरामद किए गए हैं। राफा में दो जगहों पर हमले हुए हैं। अब तक 8 शव बरामद हो चुके हैं। कुवैत अस्पताल में 11 लोगों की मौत की सूचना दी गई है। फिलिस्तीन नागरिक सुरक्षा ने बताया कि सोमवार रात से बमबारी में वृद्धि हुई है।
वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को हमास पर सैन्य दबाव डालने के लिए राफा में हमले की पुष्टि की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed