फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hamas war: Israel confirms death of 4 hostages in Hamas captivity, increases pressure for ceasefire dea

Israel-Hamas War: इस्राइल ने की हमास की कैद में चार बंधकों की मौत की पुष्टि, युद्धविराम समझौते का दबाव बढ़ा

Tue, 04 Jun 2024 02:09 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 04 Jun 2024 02:09 PM IST
सार

इस्राइल ने सोमवार को गाजा में बंधक बने चार लोगों की मौत हो जाने की घोषणा की। पिछले कुछ समय से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा उल्लेखित युद्ध विराम और बंधक रिहाई समझौते की योजना पर संदेह और अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा था।

यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को इस्राइल की तीन चरणीय योजना बताई थी।

विज्ञापन
Israel-Hamas war: Israel confirms death of 4 hostages in Hamas captivity, increases pressure for ceasefire dea
इस्राइल-हमास युद्ध प्रतीकात्मक - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल ने सोमवार को गाजा में बंधक बने चार लोगों की मौत हो जाने की घोषणा की। पिछले कुछ समय से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा उल्लेखित युद्ध विराम और बंधक रिहाई समझौते की योजना पर संदेह और अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा था। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को इस्राइल की तीन चरणीय योजना बताई थी।
विज्ञापन


दरअसल इस्राइल पर युद्ध विराम समझौते, बंधक रिहाई समझौते को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार 7 अक्तूबर को जारी हुआ यह युद्ध तब तक जारी रहेगा। जब तक कि वे अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाते। वे हमास की सैनय और शासन क्षमताओं का विनाश चाहती है।
विज्ञापन


विकसित देशों के समूह जी-7 के बयान के अनुसार वे जो बाइडन के प्रस्तुत किए गए समझौते का पूरी तरह समर्थन करते हैं। हमास ने इसे स्वीकार करने का आह्वान किया है। इस्राइल की सेना ने 7 अक्तूबर को गाजा में बंधक बनाए गए चार लोगों की मृत्यु की घोषणा की। जो कि चैम पेरी, योराम मेट्जगर, अमीरम कूपर और नादाव पोपलवेल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि उन्हें इस्राइली-ब्रिटिश पॉपलवेल की मृत्यु पर बहुत दुख है। उन्होंने यह भी कहा कि हम हमास से सभी बंधकों को वापस भेजने की मांग दोहराते रहे हैं। वहीं इस्राइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि हमारा आंकलन है कि वे चारों हमास के खिलाफ हमारे अभियान के दौरान मारे गए।

वहीं सोमवार को सेना ने कहा था कि उन्हें इस्राइल में पैरामेडिक डोलेव येहुद का शव मिला था। हालांकि उनको बंधक माना जा रहा था , लेकिन उनकी मृत्यु 7 अक्तूबर को हो गई थी।

हमास ने शुक्रवार को कहा था कि बाइडन के प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं, लेकिन उनकी रुकी वार्ता पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की। न ही मध्यस्थ कतर, मिस्र और संयुक्त राज्य अमेरिका ने किसी नई वार्ता के लिए घोषणा नहीं की है।

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने जनता को दिया धन्यवाद। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर मुंबई के मतदाताओं को हमें आशीर्वाद देना चाहता हूं। 
रुझानों के अनुसार भाजपा अभी तक 1.25 वोट से आगे चल रही है। उन्होंने कहा कि यही रहा तो मैं निश्चित ही रूप से जीतूंगा।

सरुदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, जॉर्डन और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने सोमवार को बयान जारी किया। इसमें उन्होंने नई कूटनीतिक प्रयास का समर्थन किया। इस्राइल सरकार के प्रवक्ता डेविड मेंसर ने नेतन्याहू के हवाले से कहा कि बाइडन के प्रस्तुत रूपरेखा आंशिक है। इस योजना के तहत लड़ाई में केवल बंधकों को वापस करने का उद्देश्य है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार को कहा कि व्हाइट हाउस ने सप्ताहांत इस्राइल की ओर से आगे बढ़ने और समझौता करने की पहल की है।

सोमवार को इस्राइल की सेना ने कहा कि उसके बलों ने पिछले दिन 50 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया। गाजा के अस्पतालों ने रातभर के हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed