फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War idf fighter jets killed three Hamas militants from the Daraj Tuffah Battalion

Israel Hamas War: इस्राइल ने हमास के तीन शीर्ष आतंकियों को मार गिराया, लड़ाकू विमान से हवाई हमला कर बोला धावा

Fri, 27 Oct 2023 10:51 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 27 Oct 2023 10:51 AM IST
सार

इस्राइली रक्षा बल ने कहा कि आईडीएफ लड़ाकू विमान ने दाराज तुफाह बटालियन में तीन शीर्ष हमास के आतंकियों को मार गिराया। बटालियन के संचालकों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
Israel Hamas War idf fighter jets killed three Hamas militants from the Daraj Tuffah Battalion
Israel Hamas War - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध में अबतक 7000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जहां सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर हमला किया था, वहीं उसके बाद से इस्राइल लगातार गाजा पर हवाई हमले कर रहा है। इसी बीच इस्राइली सेना ने एक बड़ी जानकारी शेयर की है। इस्राइली सेना के अनुसार शुक्रवार को उनके लड़ाकू विमानों ने दाराज तुफाह बटालियन में हमास के तीन शीर्ष आतंकियों को मार गिराया। इस्राइल के रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बताया कि इन तीनों आतंकियों को हमास का सबसे महत्वपूर्ण ब्रिगेड माना जाता था।
विज्ञापन


आईडीएफ ने हमास के तीन शीर्ष आतंकियों को मार गिराया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस्राइली रक्षा बल ने कहा, 'आईडीएफ लड़ाकू विमान ने दाराज तुफाह बटालियन के तीन शीर्ष हमास के आतंकियों को मार गिराया। बटालियन के संचालकों ने इस्राइल में हुए हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन तीनों को हमास संगठन का महत्वपूर्ण ब्रिगेड माना जाता था।' इसी के साथ इस्राइली सेना ने मारे गए तीनों आतंकियों की तस्वीर भी जारी की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईडीएफ ने अपने पोस्ट में आगे कहा, 'दाराज तुफाह बटालियन को हमास संगठन का सबसे महत्वपूर्ण ब्रिगेड माना जाता है। सात अक्तूबर को इस्राइल में हुए हमले में बटालियन के आतंकियों ने हिस्सा लिया था।' इससे पहले गुरुवार को इस्राइली रक्षा बलों ने हवाई हमले के दौरान हमास के खुफिया निदेशालय के डिप्टी प्रमुख शादी बड़ौद के मौत की सूचना दी थी। आईडीएफ के अनुसार, वह सात अक्तूबर को किए गए हमलों की योजना में मुख्य भूमिका निभाई थी।

इस्राइली सेना ने गुरुवार को गाजा में अबतक का सबसे बड़ा जमीनी हमला किया। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल अभी भी गाजा में पूर्ण जमीनी आक्रमण करने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed