Israel Hamas War Live: बाइडन बोले- हमास आतंकियों ने किया नरसंहार, इस्राइल का दौरा करेंगे विदेश मंत्री ब्लिंकन
{"_id":"6524bb9ee3e651771802599e","slug":"israel-hamas-war-gaza-conflict-news-live-israel-vs-palestine-conflict-hamas-missile-attack-updates-2023-10-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War Live: बाइडन बोले- हमास आतंकियों ने किया नरसंहार, इस्राइल का दौरा करेंगे विदेश मंत्री ब्लिंकन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Wed, 11 Oct 2023 03:22 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 11 Oct 2023 03:22 AM IST
खास बातें
Hamas Israel Conflict News Live: इस्राइल पर आतंकी संगठन हमास के हमले से दुनियाभर में हलचल मच गई है। जहां पश्चिमी देशों ने हमास के हमले को लेकर इस्राइल का समर्थन किया है, तो वहीं पश्चिमी एशिया के इस्लामिक देश फलस्तीन के समर्थन में साथ खड़े हैं। इस बीच इस्राइल में इन दर्दनाक हमलों में अब तक करीब 900 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर किए गए पलटवार में 690 की जान जाने की बात सामने आई है। इन हालात के बीच हमास ने धमकी दी है कि अगर गाजा पट्टी पर हमले नहीं रुकते हैं तो वह इस्राइली बंधकों की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
लाइव अपडेट
03:21 AM, 11-Oct-2023
हमास के हमले के पीछे ईरान का हाथ होने की जानकारी नहीं...
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन ने इस्राइल पर हमास के हमले के पीछे ईरान का हाथ होने के आरोपों के संबंध में कहा, हमारे पास ऐसी कोई विशेष जानकारी नहीं है, जो ईरान को इस हमले से जोड़ती हो। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारे पास जानकारी नहीं है। आने वाले दिनों में इस संबंध में जानकारी मिल सकती है।
भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने इस्राइल के समर्थन में निकाली रैली
फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के हमले के बाद इस्राइल के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने शिकागो में शांतिपूर्ण रैली निकाली। सदस्यों ने एक बयान में कहा, आतंकवाद सिर्फ इस्राइल का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह एक सतत मानवीय मुद्दा है। बहुत देर हो जाए, इसके पहले इसे रोका जाना चाहिए।

03:11 AM, 11-Oct-2023
इस्राइल के तटीय शहर पर रॉकेट हमला
हमास ने गाजा पट्टी की सीमा से 13 किलोमीटर उत्तर में स्थित इस्राइल के अश्कलोन शहर पर मंगलवार की शाम रॉकेट से हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रॉकेट हमले के बाद सायरन बजने लगा और लोग छिपने के लिए भागने लगे। इस दौरान लोग डरे-सहमे दिखे।

02:14 AM, 11-Oct-2023
इस्राइली सेना ने गाजा में तेज किए हमले
इस्राइली डिफेंस फोर्स ने हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने गाजा क्षेत्र में कई हवाई हमले किए। एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर ने आतंकी संगठन हिजबुल्लाह की एक अन्य निगरानी चौकी पर हमला किया। इस्राइली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर ने लेबनान में हिजबुल्लाह की एक निगरानी चौकी पर हमला किया। लेबनानी क्षेत्र से इस्राइली क्षेत्र में एक सैन्य वाहन पर फायर किए जाने के बाद यह हमला किया गया।

01:51 AM, 11-Oct-2023
हमास के हमलों में आठ फ्रांसीसी नागरिकों की मौत
फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमलों में आठ फ्रांसीसी नागरिकों की मौत हुई है। फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्राइल में हुए हमलों में मारे गए फ्रांसीसी नागरिकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

01:03 AM, 11-Oct-2023
इस सप्ताह इस्राइल की यात्रा करेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन
अमेरिका हमास के हमले के बाद इस्राइल के साथ मजबूूती से खड़ा है। इसी कड़ी में, अमेरिका का समर्थन जताने के लिए विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस सप्ताह इस्राइल की यात्रा करेंगे। अमेरिका के विदेश विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

12:52 AM, 11-Oct-2023
इस्राइल के हमलों में 260 बच्चे समेत 900 की मौत
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस्राइल के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 पर पहुंच गई है। इनमें 260 बच्चे और 230 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 4,600 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:08 AM, 11-Oct-2023
इस्राइल में नरसंहार हुआ है- बाइडन
इस्राइल पर हमास के हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हम लगातार पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के संपर्क में है। इस्राइल में नरसंहार हुआ है। यहां एक हजार लोगों की नृशंस हत्याएं की गई हैं। आतंकियों ने बच्चों को भी बख्शा है। मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, इस्राइल में 1,000 से अधिक नागरिकों की हत्या कर दी गई। इनमें कम से कम 14 अमेरिकी नागरिक मारे गए। यह आतंकवादी कृत्य है, लेकिन दुख की बात है कि यहूदी लोगों के लिए यह कोई नई बात नहीं है। इस हमले ने दर्दनाक यादें और सदियों से चली आ रही यहूदी-विरोधी भावना के घाव सामने ला दिए हैं।

11:46 PM, 10-Oct-2023
राष्ट्रपति बाइडन ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक
इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रपति बाइडन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और मैं इस्राइल पर आतंकवादी हमले पर स्थिति पर चर्चा करने और अगले कदमों का निर्देश देने के लिए अपनी टीमों के साथ बैठक की। हम इस्राइल का समर्थन करने, दुश्मन के हमले को रोकने और निर्दोष लोगों की रक्षा के लिए समन्वय पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू से चर्चा की।

11:06 PM, 10-Oct-2023
एक अन्य इस्राइली नागरिक ने कहा- एक रॉकेट हमारी इमारत पर गिरा
एक अन्य इस्राइली नागरिक याकोव ने कहा कि हम यहां इसलिए आए, क्योंकि एक रॉकेट हमारी इमारत पर गिरा। हमारे पास कोई आश्रय नहीं है, हम स्थानीय प्रशासन की बदौलत बच निकले और उन्होंने हमें यहां इस होटल में आने का सुझाव दिया और यह एक अच्छी जगह है। एक सप्ताह के लिए हम यहां रह रहे हैं। मेरा 11 साल का बेटा, 2 साल की बेटी, मेरी पत्नी और मैं यहां रह रहे हैं।
#WATCH | Israeli national Yaacov from Ashkelon says, "We came here because a rocket fell on our building…we have no shelter, we escaped thanks to local administration and they suggested us to come here to this hotel and this is a good place. For a week we have been staying… pic.twitter.com/4Qf5H545px
— ANI (@ANI) October 10, 2023
10:38 PM, 10-Oct-2023
अश्कलोन की एक इस्राइली महिला ने सुनाई आपबीती
अश्कलोन की एक इस्राइली महिला गैलाया ने कहा कि मेरे बच्चे और परिवार यहां एक होटल में शरण लिए हुए हैं, क्योंकि रॉकेट हमारे पड़ोसी के घर की छत पर गिरे, हमारी खिड़कियां टूट गईं। एक सप्ताह से हम यहां रह रहे हैं। पता नहीं यह जगह सुरक्षित है या नहीं। हमें एक नई जगह चाहिए। मैं अपने प्रधानमंत्री से कहना चाहती हूं कि इस आतंकवाद को जल्द से जल्द खत्म करें।

#WATCH | An Israeli woman Galaia from Ashkelon says, "My children and family are here (taking shelter in a hotel) because rockets fell on the roof of our neighbour’s house, our windowpanes were broken…for one week we have been staying here, now we don’t know if this place is… pic.twitter.com/MvcmGGEHGM
— ANI (@ANI) October 10, 2023