फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Five members of Israeli family dies together on hamas attack rings of lovers found in ashes

Israel: मौत के बाद भी आपस में ही लिपटे रहे इस्राइली परिवार के पांच लोग, राख में मिली प्रेमी जोड़े की अंगूठी

Wed, 18 Oct 2023 05:57 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 18 Oct 2023 05:57 AM IST
सार

गाजा सीमा के पास कफार अजा में अवीव (54), लिवनाट (49), रोटेम (19), योनातान (17) और यिफ्ताच (17) घर के बिस्तर पर मृत पाए गए थे। बच्चों की चाची आदि लेवी सलामा ने कहा, जिस दिन उनकी हत्या की गई थी, उस दिन हम उनसे मिलने वाले थे।

विज्ञापन
Israel Hamas War Five members of Israeli family dies together on hamas attack rings of lovers found in ashes
इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

हमास के हमले के दौरान मारे गए एक ही परिवार के पांच लोग मृत अवस्था में एक-दूसरे से लिपटे मिले। इसमें एक जोड़ा ऐसा भी था, जिसकी सगाई होने वाली थी। राख के ढेर से अंगूठी भी मिली। इस्राइली सैनिकों के मुताबिक, सात अक्तूबर से अब तक हमास के हमले में मारे गए एक ही परिवार की कहानी सामने आई है, जिन्होंने एक-दूसरे की बाहों में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

गाजा सीमा के पास कफार अजा में अवीव (54), लिवनाट (49), रोटेम (19), योनातान (17) और यिफ्ताच (17) घर के बिस्तर पर मृत पाए गए थे। बच्चों की चाची आदि लेवी सलामा ने कहा, जिस दिन उनकी हत्या की गई थी, उस दिन हम उनसे मिलने वाले थे। अवीव एक कंसल्टिंग फर्म के डिप्टी डायरेक्टर और एक कृषि कार्यकर्ता थे। लिवनाट एक ग्राफिक डिजाइनर थे, जिनका जन्म योम किप्पुर युद्ध के दौरान हुआ था। रोटेम एक आईडीएफ सैनिक था जिसने नए रंगरूटों को प्रशिक्षित किया था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हमास के पास सुरंगें, कई डॉक्टर मारे गए
इस्राइली सेना ने कहा है कि गाजा के उत्तर में हमास के आतंकियों के पास सुरंगों, रॉकेट लॉन्चरों का व्यापक नेटवर्क है। हमास का अधिकतर सैन्य बुनियादी ढांचा आवासीय क्षेत्रों में है। इसलिए मुश्किलें आ रही हैं। गाजा शहर में इस्राइली युद्धक विमानों के हवाई हमलों में 7 पैरामेडिक्स के मारे जाने की खबर है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा, अन्य 10 चिकित्सक और डॉक्टर काम के दौरान मारे गए हैं।

गाजा में यूएन कर्मी बोले, हमें इस नरक से निकालो
इस्राइल-हमास युद्ध में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के साथ काम करने वाले 13,000 कर्मचारी लगातार बचाव कार्य में जुटे हैं। ये कर्मी डरे व थके हुए हैं। एजेंसी की प्रवक्ता जूलियट टौमा ने कहा, हमास द्वारा संचालित गाजा पट्टी में स्थिति नरक जैसी है। उन्होंने कहा, हमारे सभी कर्मचारी चाहते हैं कि यह सब जल्द खत्म हो जाए। वे बोल रहे हैं, हमें इस नरक से बाहर निकालो। यह जगह अब नरक बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed