फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel hamas war fighting intensified in north gaza thousand flees commandor yahya shinwar all latest updates

Israel Hamas War: गाजा में इस्राइली सेना ने हमास कमांडर को घेरा! 10 पॉइंट में जानिए अब तक क्या हुआ

Thu, 09 Nov 2023 09:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 Nov 2023 09:51 AM IST
सार

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी है कि सीरिया और इराक में उसके सैनिकों और सैन्य ठिकानों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
israel hamas war fighting intensified in north gaza thousand flees commandor yahya shinwar all latest updates
इस्राइली सेना - फोटो : Social Media

विस्तार

गाजा पट्टी में इस्राइली सेना और हमास के बीच जमीन पर लड़ाई तेज हो गई है। जिसके चलते हजारों की संख्या में फलस्तीनी नागरिक उत्तर से दक्षिण की तरफ पलायन कर गए। बता दें कि उत्तरी गाजा हमास का गढ़ माना जाता है और इस्राइली सेना अब उत्तर में दाखिल हो गई है और उसने हमास पर अपना शिकंजा कस दिया है। जानिए लड़ाई में अब तक क्या हुआ है।
विज्ञापन


1. इस्राइली सेना और हमास के बीच आमने-सामने लड़ाई शुरू हो गई है। हालांकि अभी भी हजारों लोग उत्तरी गाजा में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि गाजा के अल शिफा अस्पताल में हमास के शीर्ष नेता अभी भी डेरा जमाए हुए हैं। 
विज्ञापन


2. इस्राइली सेना ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में गाजा में हमास के ठिकानों को ध्वस्त करते दिखाया गया है। इनमें हमास की कई सुरंगे भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. हमास की सैन्य ईकाई ने भी एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि गाजा की सड़कों पर इस्राइली सैनिकों और हमास के लड़ाकों में लड़ाई हो रही है।

4. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस्राइली सेना ने हमास के शीर्ष कमांडर याहया शिनवर को घेर लिया है। दावा किया जा रहा है कि याहया शिनवर एक बंकर में मौजूद है, जिसे इस्राइली सेना ने घेर लिया है। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। 

5. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी है कि सीरिया और इराक में उसके सैनिकों और सैन्य ठिकानों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पेंटागन ने चेताया है कि इससे संघर्ष बढ़ सकता है। बता दें कि अमेरिका ने पूर्वी सीरिया में कथित तौर पर ईरान के एक ठिकाने पर बम बरसाए हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह बम बरसाए गए, वहां हथियारों का जखीरा था।  

6. इस्राइल हमास की यह लड़ाई बीती 7 अक्तूबर को शुरू हुई थी, जब हमास ने इस्राइल की सीमा में घुसकर 1400 लोगों को बेरहमी से मार डाला था। साथ ही 239 लोगों को अगवा कर लिया था। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों पर बमबारी की, जिसमें अब तक 10,500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इनमें हमास के कई शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं। 

7. इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्धविराम की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि युद्धविराम हमास के सामने आत्मसमर्पण करने जैसा होगा और जब तक बंधकों को नहीं छोड़ा जाता तब तक युद्धविराम नहीं होगा। हालांकि उन्होंने मानवीय मदद के लिए कुछ देर के लिए हमले रोकने की संभावना से इनकार नहीं किया। 

8. इस्राइली पीएम ने ये भी कहा है कि उनका उद्देश्य गाजा का सुरक्षा नियंत्रण फिर से अपने हाथ में लेने का है। इस्राइली पीएम ने कहा कि जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक 7 अक्तूबर जैसे हमले होते रहेंगे। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस्राइल को चेताया था कि गाजा पर कब्जा करना इस्राइल की भूल होगी। 

9. हमास ने दावा किया है कि इस्राइल घायल फलस्तीनियों और विदेशियों को भी अब राफाह बॉर्डर से मिस्त्र में प्रवेश नहीं करने दे रहा है। हमास ने दावा किया कि इस्राइल द्वारा घायलों की सूची को मंजूरी देने से इनकार के बाद राफाह क्रॉसिंग भी बंद है। 


10. यमन में हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है। अमेरिकी अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है। ऐसे में पश्चिम एशिया में छिड़ी लड़ाई के अन्य क्षेत्रों में भी फैलने की आशंका पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि यमन में ईरानी समर्थक हूती विद्रोहियों ने यमन की सीमा के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी ड्रोन को निशाना बनाकर गिरा दिया। हालांकि अमेरिका ने इसे लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed