Israel-Hamas War Live: गाजा में 3500 से अधिक आतंकी ठिकानों पर बमबारी; भारत का पहला जत्था वतन वापसी को तैयार
{"_id":"652760f255197ab3b40910d8","slug":"israel-hamas-war-day-six-live-updates-israeli-forces-airstrike-gaza-strip-benjamin-netanyahu-palestine-news-an-2023-10-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas War Live: गाजा में 3500 से अधिक आतंकी ठिकानों पर बमबारी; भारत का पहला जत्था वतन वापसी को तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 13 Oct 2023 04:34 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 13 Oct 2023 04:34 AM IST
खास बातें
Israel Hamas War News Live: आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष शुरू हुए छह दिन हो चुके हैं। अब तक दोनों ही तरफ से एक-दूसरे पर हमले जारी हैं। इनमें 2400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जहां इस्राइल में हमास के हमले में 1200 लोग मारे गए हैं, तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेनी की गोलीबारी में 1200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। मृतकों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस बीच इस्राइल के पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सेना हमास का नामोनिशान तक मिटा देगी। पढ़ें इस्राइल-हमास संघर्ष से जुड़े अपडेट्स...
विज्ञापन
इस्राइल के हमलों से गाजा में लाखों लोग बेघर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:34 AM, 13-Oct-2023
गाजा की घेराबंदी में ढील नहीं
इस्राइल ने साफ किया कि जब तक हमास उसके नागरिकों को रिहा नहीं करता, गाजा की घेराबंदी में छूट नहीं दी जाएगी। इस्राइल ने रेडक्रॉस की उस अपील पर यह धमकी दी, जिसमें मांग की गई थी कि अस्पतालों के संचालन के लिए ईंधन आपूर्ति की अनुमति दी जाए।
एक्स ने हमास से जुड़े सैकड़ों अकाउंट हटाए
सोशल मीडिया मंच एक्स ने आतंकी समूह हमास से जुड़े सैकड़ों अकाउंट हटा दिए हैं। कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो ने कहा, एक्स पर अवैध सामग्री को नियंत्रित करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। इससे पहले यूरोपीय संघ (ईयू) के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी मांगी थी कि इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान एक्स ईयू के डिजिटल नियमों का कैसे अनुपालन कर रहा है।

02:39 AM, 13-Oct-2023
नेपाल ने तेल अवीव से अपने 253 छात्रों को किया एयरलिफ्ट
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध तेज होने की आशंका के बीच नेपाल ने अपने कुल 253 छात्रों को एयरलिफ्ट किया है। गुरुवार को नेपाल एयरलाइंस का विशेष विमान इन छात्रों को लेकर तेल अवीव के गुरियन हवाई अड्डे से उड़ान भरी। विमान के साथ तेल अवीव आए नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने इन छात्रों का स्वागत किया। इस्राइली नागरिकों पर हमास के हमले के दौरान 10 नेपाली छात्रों की भी मौत हुई है। तमाम देश अपने नागिरकों को इस्राइल से बाहर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
12:38 AM, 13-Oct-2023
हमास के हमले में अब तक 27 अमेरिकी नागरिकों की मौत
अमेरिकी अधिकारी जॉन किर्बी ने बताया कि हमास के हमले में मारे गए अमेरिकी नागरिकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। अभी भी हमारे 14 नागरिक आतंकियों के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उन्हें सूचित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किर्बी ने कहा कि इस्राइली अधिकारियों के साथ हमारी बातचीत जारी है, ताकि मृतकों और बंधक बनाए गए लोगों के बारे में सही जानकारी हासिल हो सके और हम पीड़ित परिवारों उनके साथ उसे साझा कर सकें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने अपनी टीम से अमेरिकी नागरिकों को हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हम उन अमेरिकी नागरिकों की सहायता कर रहे हैं, जो इस्राइल छोड़ना चाहते हैं और उन्हें पूरी सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अमेरिकी सरकार इस्राइल से अपने नागरिकों को निकालने के लिए चार्टर उड़ानों की व्यवस्था करेगी। हम इसके लिए अन्य विकल्प भी तलाश रहे हैं कि क्या अमेरिकी नागरिकों को जमीन और समुद्र के रास्ते भी निकाला जा सकता है।

12:11 AM, 13-Oct-2023
इस्राइली सेना प्रमुख का बयान
हमास के हमले को लेकर इस्राइली सेना के प्रमुख एलटीजी हर्जी हलेवी ने कहा कि इस क्रूर और मानवीय घटना के पांच दिन हो गए हैं। हमारे बच्चों, हमारी महिलाओं, हमारे लोगों को जानकरों की तरह मारा गया और हमास आतंकवादियों ने नरसंहार किया है। इस्राइली सेना आईडीएफ हमास के क्रूर आतंकवादियों से लड़ रही है।
12:01 AM, 13-Oct-2023
इस्राइली ब्लड सेवा के तीन सदस्य मारे गए
गाजा में इस्राइली हमले के दौरान इस्राइली नेशनल ब्लड सर्विस के दो और सदस्यों की मौत हो गई। इससे पहले एक सदस्य की इस लड़ाई में जान जा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस के अध्यक्ष फ्रांसेस्को रोका ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी। हालांकि इस बारे में विस्तार से कोई सूचना नहीं दी गई है।
10:58 PM, 12-Oct-2023
'ऑपरेशन अजय': लोगों ने भारत सरकार का कहा धन्यवाद
भारत ने इस्राइल से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन अजय' शुरू कर दिया है। इसके तहत तेल अवीव से भारत आने के लिए पहला जत्था तैयार है। इनमें से एक हर्ष ने कहा कि हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'ऑपरेशन अजय' के माध्यम से हमें सहायता प्रदान कर रहे हैं। मेरे माता-पिता स्थिति के कारण चिंतित थे, लेकिन अब वे मुझे घर देखकर खुश होंगे। तेल अवीव से भारत लौट रहे एक भारतीय यात्री विशेष ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यहां बहुत डरावना है। इस निकासी के लिए भारत सरकार को धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:42 PM, 12-Oct-2023
6,000 राउंड गोला बारूद का इस्तेमाल कर हमास के ठिकानों को बनाया निशाना
इस्राइल रक्षा बलों ने कम से कम 6,000 राउंड गोला बारूद का इस्तेमाल करके गाजा पट्टी में 3,600 से अधिक लक्ष्यों पर हमला बोल दिया है। आईडीएफ के अनुसार, हाल के हमलों में हमास के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता और आतंकवादी संगठन के कई अन्य सदस्यों को निशाना बनाया गया। सेना का दावा है कि वह पूरे गाजा पट्टी में हमास के सभी संसाधनों पर हमला कर रही है, जिसमें युद्ध कक्ष, सैन्य प्रतिष्ठान, हथियार बनाने की सुविधाएं और आतंकवादी संगठन के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े स्थान शामिल हैं।
10:30 PM, 12-Oct-2023
भारतीय यात्रियों का पहला जत्था तैयार
'ऑपरेशन अजय' के तहत भारतीय यात्रियों का पहला जत्था तेल अवीव से भारत वापस आने के लिए उड़ान भरेगा।#WATCH | Israel: First batch of Indian passengers to board flight back to India from Tel Aviv under 'Operation Ajay' pic.twitter.com/3fOmVB5IDT
— ANI (@ANI) October 12, 2023
08:58 PM, 12-Oct-2023
इस्राइल के पीछे हम खड़े हैं : ब्लिंकन
तेल अवीव। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बृहस्पतिवार को इस्राइल के दौरे पर पहुंचे। इस्राइल रक्षा बलों के मुख्यालय में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने के बाद उन्होंने कहा, मुझे खेद है कि हमारी मुलाकात इन परिस्थितियों में हो रही है। लेकिन हम यहां हैं और हम कहीं नहीं जा रहे। इस्राइल रवाना होने से पहले ब्लिंकन ने अमेरिका में पत्रकारों से कहा, मैं राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी जनता का संदेश ले जा रहा हूं। मैं दुनिया को बताना चाहता हूं कि इस्राइल के पीछे हम खड़े हैं। इस्राइल को आज, कल और हमेशा अमेरिका का समर्थन मिलता रहेगा। अपनी रक्षा के लिए उन्हें जिस भी चीज की जरूरत होगी, अमेरिका उपलब्ध कराएगा।

जैसे आईएसआई को कुचला, हमास को भी कुचल देंगे : नेतन्याहू
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जिस तरह आईएसआईएस को कुचल दिया गया, हमास को भी कुचल दिया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात के बाद कहा, ब्लिंकन की यात्रा इस्राइल को अमेरिका के अभूतपूर्व समर्थन को दिखाती है। नेतन्याहू ने इस्राइल पर हमास के हमले की तुलना इस्लामिक स्टेट से की। इस मौके पर ब्लिंकन ने कहा, इस्राइल के लिए मैं ये संदेश लाया हूं कि आप अपनी रक्षा करने में पूर्ण समर्थ हो सकते हैं लेकिन जब तक अमेरिका का अस्तित्व है आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।