All Eyes On Rafah: 'सात अक्तूबर को आपकी निगाहें कहां थी?' इस्राइल ने राफा के समर्थन में आए लोगों से किया सवाल
इस्राइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'ऑल आइज ऑन राफा' को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक तस्वीर के साथ पोस्ट साझा किया।
विस्तार
पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल में घुसकर हमले किए, जिसमें लगभग 1,160 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज्यादातर इस्राइली नागरिक ही शामिल थे। हमले के बाद हमास के आतंकी 250 से ज्यादा इस्राइली और विदेशियों को बंधक बनाकर गाजा ले गए। हालांकि, इस संघर्ष के बीच हमास ने कुछ बंधकों को रिहा भी कर दिया था, लेकिन इस्राइल का मानना है कि अभी भी 99 बंधक हमास के कब्जे में हैं। बंधकों में 31 की मौत हो गई।
नेतन्याहू सरकार का पलटवार
इस्राइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'ऑल आइज ऑन राफा' को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक तस्वीर के साथ पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा था, "सात अक्तूबर को आपकी निगाहें कहां थी?" नेतन्याहू की सरकार ने अपने पोस्ट में लिखा, "हम सात अक्तूबर के बारे में बात करना कभी नहीं भूलेंगे। हम बंधकों के लिए लड़ना कभी नहीं भूलेंगे।" उन्होंने हमास के आतंकी के साथ एक बच्चे की तस्वीर साझा की।
We will NEVER stop talking about October 7th.
— Israel ישראל (@Israel) May 29, 2024
We will NEVER stop fighting for the hostages. pic.twitter.com/XoFqAf1IjM
बता दें इंस्टाग्राम पर करीब 450 लाख लोगों ने 'ऑल आइज ऑन राफा' को अपने पोस्ट और स्टोरी पर साझा किया। 'ऑल आइज ऑन राफा' कैप्शन के साथ जो तस्वीर साझा की गई, उसमें राफा के दृश्य का वर्णन किया गया है। यह तस्वीर उन हजारों फलस्तीनियों की ओर इशारा करती है, जो गाजा पर इस्राइली सेना के हमले के बाद बचने के लिए राफा भाग गए थे।