फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas conflict Houthi Rebels Attack four Ships In Indian Ocean and Red Sea news in hindi

Israel-Hamas: बाज नहीं आर रहे हूती, हिंद महासागर और लाल सागर में चार जहाजों को बनाया निशाना, दागीं मिसाइलें

Tue, 30 Apr 2024 09:06 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Apr 2024 09:06 AM IST
सार

हूती संगठन ने साइक्लेड्स वाणिज्यिक जहाजों के साथ दो अमेरिकी विध्वंसक जहाजों को भी निशाना बनाया। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने बताया कि माल्टा के झंडे वाले जहाज को जिबूती से जेद्दाह जाते समय तीन मिसाइलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Israel Hamas conflict Houthi Rebels Attack four Ships In Indian Ocean and Red Sea news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच फलस्तीन के समर्थन में यमन के हूतियों ने हिंद महासागर में एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाया है। हूतियों ने बताया कि गाजा में इस्राइल की सैन्य हमलों के खिलाफ हिंद महासागर में एमएमएससी ओरियन कंटेनर जहाज पर ड्रोन हमला किया गया है। 
विज्ञापन


एलएसजीई के अनुसार, पुर्तगाली झंडे वाला एमएससी ओरियन पुर्तगाल और ओमान के बंदरगाह के बीच नौकायान कर रहा था। इसका पंजीकृत मालिक जोडियक मैरीटाइम है। जोडियक का स्वामित्व आंशिक रूप से ईस्राइली व्यावसायी इयाल औफर के पास है। कंपनी ने फिलहाल इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
विज्ञापन


बाज नहीं आ रहे हूती, लाल सागर में जहाजों को बनाया निशाना
ईरान गठबंधन हूती संगठन लाल सागर में नवंबर से लगातार ड्रोन हमले कर रहा है। इससे जहाजों को दक्षिणी अफ्रीका की तरफ मुड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस्राइल-हमास युद्ध के बढ़ने की आशंका है, इससे  मध्य-पूर्व एक बार फिर अस्थिर हो सकता है। इस साल मार्च में हूती संगठन के एक नेता ने कहा था कि वह इस्राइल से जुड़े जहाजों को हिंद महासागर से केप ऑफ गुडहोप की तरफ जाने से रोक रहा है। जहाजों को रोकने के लिए वह हमले तेज कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हूती संगठन ने साइक्लेड्स वाणिज्यिक जहाजों के साथ दो अमेरिकी विध्वंसक जहाजों को भी निशाना बनाया। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने बताया कि माल्टा के झंडे वाला जहाज को जिबूती से जेद्दाह जाते समय तीन मिसाइलों का सामना करना पड़ा। इस पर हूती ने बताया कि जब उन्होंने जहाज पर हमला किया, तब साइक्लेड्स वहां मौजूद था। हूती संगठन की तरफ से जहाजों पर किए जा रहे हमलों का अमेरिका और ब्रिटेन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हूती ठिकानों पर हमले किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed