फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel hamas conflict american tv presenter in attack site rocket attack

Israel: हमास के हवाई हमले में बाल-बाल बची अमेरिकी पत्रकार की जान, लाइव टेलीकास्ट के दौरान पास में गिरा रॉकेट

Tue, 10 Oct 2023 09:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 10 Oct 2023 09:36 AM IST
सार

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की मुख्य अंतर्राष्ट्रीय संवाददाता क्लेरिसा वार्ड एक लाइव सेगमेंट के बीच थी, तभी उन्होंने रॉकेटों की तेज आवाज सुनी। आवाज सुनते ही वह अपनी तीन साथियों के साथ सड़क किनारे जाकर छिप गई।

विज्ञापन
Israel hamas conflict american tv presenter in attack site rocket attack
Israel-Hamas Conflict - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल में घुसकर फलस्तीन की आतंकी संगठन हमास ने खुलेआम सड़कों पर गोलीबारी करने के साथ हवाई हमले भी किए, जिसमें अबतक 900 के करीब इस्राइली नागरिकों की मौत हो चुकी है। जहां इस हमले से डरकर लोग अपने घरों में छिपने के लिए मजबूर हो गए हैं, तो वहीं अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्टर और उनकी टीम ने इस हमले को काफी करीब से देखा है। उन्होंने हमास द्वारा किए गए इस हमले का जिक्र करते हुए अपनी दास्तां बताई हैं। 
विज्ञापन


बाल-बाल बची अमेरिकी संवाददाता
अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की मुख्य अंतर्राष्ट्रीय संवाददाता क्लेरिसा वार्ड एक लाइव सेगमेंट के बीच थी, तभी उन्होंने रॉकेटों की तेज आवाज सुनी। आवाज सुनते ही वह अपनी तीन साथियों के साथ सड़क किनारे जाकर छिप गई। इस दौरान कैमरामैन को बोलते सुना गया, 'ठीक है, ठीक है।' 
विज्ञापन


संवाददाता वर्ड ने इस दौरान अपनी स्थिति के लिए सीएनएन टीम से माफी मांगी और वहां के दृश्य का वर्णन किया। उन्होंने बताया, 'हम यहां भारी मात्रा में रॉकेट आते हुए देख रहे हैं। यह हमसे ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए हमें छिपने के लिए सड़क किनारे आना पड़ा।'अमेरिकी संवाददाता ने बताया कि वे लोग रॉकेट से केवल पांच मिनट की दूरी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा, 'इस्राइल से लगने वाली सीमा को तोड़ते हुए उन्होंने हमला किया और इसी सड़क से उन्होंने हमले की शुरुआत की। आतंकी जहां भी जा रहे थे वे वहां शीशा का छिड़काव कर रहे थे। उन्होंने एक ट्रक की तरफ भी इशारा किया, जिसे बाद में इस्राइली सेनाओं द्वारा उठा लिया गया।' 

शनिवार को हुए हमले में अबतक दो हजार से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं फलस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा में मरने वालों की संख्या 450 से अधिक है। हमास के आतंकियों ने सैकड़ों इस्राइली नागरिकों को बंधक बनाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed