{"_id":"619bf3ec19a00d01956da617","slug":"israel-former-aide-of-prime-minister-benjamin-netanyahu-testifies-against-him-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल : भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व सहयोगी ने पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ दी गवाही","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल : भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व सहयोगी ने पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ दी गवाही
Tue, 23 Nov 2021 01:17 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, येरूशलम
एजेंसी, येरूशलम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:17 AM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पूर्व प्रवक्ता नीर हेफेट्ज मुकदमे में अभियोजन के मुख्य गवाह हैं और उनके नेतन्याहू के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने के आरोपों के सिलसिले में काफी महत्वपूर्ण गवाही देने की संभावना है।
विज्ञापन
इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के विश्वस्त रहे पूर्व सहयोगी ने सोमवार को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में गवाही दी। नेतन्याहू के पूर्व प्रवक्ता नीर हेफेट्ज मुकदमे में अभियोजन के मुख्य गवाह हैं और उनके नेतन्याहू के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने के आरोपों के सिलसिले में काफी महत्वपूर्ण गवाही देने की संभावना है।
विज्ञापन
नीर हेफेट्ज ने नेतन्याहू पर धोखाधड़ी व रिश्वत लेने के संबंध में जानकारी दी
दूसरी तरफ, अब विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे पूर्व प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। हेफेट्ज 2009 में पत्रकारिता में लंबे करियर को छोड़कर नेतन्याहू सरकार के प्रवक्ता के तौर पर काम करने लगे थे और 2014 में वह नेतन्याहू के परिवार के प्रवक्ता व सलाहकार बन गए।
विज्ञापन
2018 में हेफेट्ज को नेतन्याहू से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद वे सरकारी गवाह बन गए। उन्होंने जांचकर्ताओं को नेतन्याहू और उनके परिवार साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन