फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel driver mistakenly enters in palestine territory angery people his car set on fire

Israel: फलस्तीनी इलाके में घुसा इस्राइली नागरिक, गुस्साए लोगों ने कार में लगा दी आग, सामने आया खौफनाक वीडियो

Sun, 30 Jun 2024 02:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Jun 2024 02:02 PM IST
सार

घटना का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में फलस्तीनियों की भीड़ को इजरायली वाहन का पीछा करते हुए और उस पर पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
israel driver mistakenly enters in palestine territory angery people his car set on fire
घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : वीडियो ग्रैब इमेज

विस्तार

इस्राइल और हमास युद्ध के बाद से इस्राइली और फलस्तीनियों के बीच एक दूसरे के प्रति नाराजगी किस कदर बढ़ गई है, इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली। दरअसल एक इस्राइली नागरिक गलती से वेस्ट बैंक में यरुशलम और रामल्लाह के बीच स्थित फलस्तीनी शहर कलंदिया में घुस गया, उसे स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और लोगों ने इस्राइली नागरिक की कार में आग लगा दी।
विज्ञापन


घटना का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में फलस्तीनियों की भीड़ को इजरायली वाहन का पीछा करते हुए और उस पर पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है। इस्राइली मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि कार के चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन अंततः उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और एक सैन्य चौकी के पास कंक्रीट के डिवाइडर से टकरा गया। कथित तौर पर उस व्यक्ति को चोटें आईं। कार चालक को बचा लिया गया है और फिलहाल उसका यरुशलम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट बैंक में बढ़ रहीं हिंसक घटनाएं
इस्राइल-हमास युद्ध के बाद से फलस्तीन में इस्राइल के खिलाफ गुस्सा बढ़ा है। फलस्तीनी अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से वेस्ट बैंक में इस्राइली सेना और इस्राइली नागरिकों के हमले में 553 फलस्तीनियों की मौत हुई है। वहीं फलस्तीनियों के हमले में 15 इस्राइली नागरिकों समेत सैनिक भी मारे गए हैं। वेस्ट बैंक पर 1967 से इस्राइल का कब्जा है। पिछले हफ्ते ही वेस्ट बैंक के जेनिन इलाके में एक हमले में एक इस्राइली सैनिक की मौत की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस्राइली सेना भी अक्सर जेनिन इलाके में छापेमारी करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed