फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel distributes weapons to civilians security units near Gaza Israel hamas war update

Israel: पट्टी से सटे इलाकों में इस्राइल ने अपने नागरिकों को बांटे हथियार, दक्षिणी गाजा पर हमले के दिए संकेत

Sat, 18 Nov 2023 01:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 18 Nov 2023 01:25 AM IST
सार

इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गाजा के पास सेडरोट और अन्य इलाकों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए हथियारों का वितरण किया है। वहीं, रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अब वे अतिरिक्त हथियारों और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का जल्द वितरण शुरू करेंगे। 

 

विज्ञापन
Israel distributes weapons to civilians security units near Gaza Israel hamas war update
israel, hamas, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच पिछले काफी समय से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गाजा के पास सेडरोट और अन्य इलाकों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए हथियारों का वितरण किया है। वहीं, रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अब वे अतिरिक्त हथियारों और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का जल्द वितरण शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


दक्षिणी गाजा पर हमले का संकेत
इस्राइली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने बताया कि हम ऑपरेशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जहां-जहां हमास मौजूद है, हम कार्रवाई करेंगे फिर चाहे वह दक्षिणी गाजा पट्टी ही क्यों न हो। बता दें, हाल में इस्राइल ने फलस्तीन के खान यूनिस इलाकों में हवा से पर्चे गिराए थे, जिसमें लोगों को घर छोड़कर किसी सुरक्षित जगह में शरण लेने की नसीहत दी थी।
विज्ञापन


इस्राइली दावे पर हमास की सफाई 
इस्राइली बंदियों को अस्पताल में बंधक बनाए रखे जाने के इस्राइली दावे पर हमास के कासम ब्रिगेड ने बताया कि युद्ध के कारण इस्राइल के कई बंदियों की स्वास्थ्य खराब हो रही थी, उन्हें इलाज की आवश्यकता थी। इसलिए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। अस्पताल में बंधकों की देखभाल की जा रही थी और जैसे-जैसे बंधक स्वस्थ्य हो रहे थे, वैसे-वैसे उन्हें हिरासत वाली जगह पर लाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदियों के परिवारों और फलस्तीनी लोगों से मिलेंगे पोप फ्रांसिस
वेटिकन ने बताया कि पोप फ्रांसिस अगले बुधवार को गाजा में फिलिस्तीनी परिवारों और इस्राइली बंंधकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, पोप फिलिस्तीन के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात करेंगे। बता दें, इससे पहले पोप फ्रांसिस ने गाजा में लड़ाई समाप्त करने का आह्वान किया था। उन्होंने अधिक सहायता की अनुमति देने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed