फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel denied entry two uk mp detained foreign minister said its unacceptable

UK: ब्रिटेन की दो सांसदों को इस्राइल ने एंट्री देने से किया इनकार, हिरासत में लिया, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

Sun, 06 Apr 2025 10:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Apr 2025 10:29 AM IST
सार

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि 'यह बिल्कुल अस्वीकार्य और बेहद चिंताजनक है कि संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल दो ब्रिटिश सांसदों को हिरासत में लिया गया। इस्राइली अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश देने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
Israel denied entry two uk mp detained foreign minister said its unacceptable
यूके की दो सांसदों को इस्राइल ने हिरासत में लिया - फोटो : एक्स/tina34832552745

विस्तार

इस्राइल की सरकार ने ब्रिटेन की दो सांसदों को अपने देश में एंट्री देने से इनकार कर दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को निर्वासित कर दिया गया। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने इसे अस्वीकार्य और बेहद चिंताजनक बताया है। इस घटना से दोनों देशों में तनाव पैदा हो गया है। हालांकि इस्राइल ने अभी तक सांसदों को रोकने की वजह नहीं बताई है। 
विज्ञापन


इस्राइल ने सांसदों की एंट्री रोकी तो भड़का ब्रिटेन
इस्राइल ने जिन सांसदों को एंट्री देने से इनकार किया है, उनमें युआन यांग और एब्तेसाम मोहम्मद का नाम शामिल है। दोनों सांसद सत्ताधारी लेबर पार्टी की सांसद हैं। दोनों लंदन से इस्राइल पहुंचीं थीं, लेकिन इस्राइल की सरकार ने उन्हें अपने देश में एंट्री नहीं दी और दोनों को एयरपोर्ट से ही निर्वासित कर दिया गया। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि 'यह बिल्कुल अस्वीकार्य और बेहद चिंताजनक है कि संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल दो ब्रिटिश सांसदों को हिरासत में लिया गया। इस्राइली अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश देने से मना कर दिया। मैंने अपने इस्राइली समकक्ष से साफ कह दिया है कि ब्रिटिश सांसदों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। हम दोनों सांसदों के संपर्क में हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं। ब्रिटेन सरकार का फोकस युद्ध विराम कराने, रक्तपात रोकने और बंधकों को मुक्त कराने पर है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ukraine: जेलेंस्की की ब्रिटिश -फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के अफसरों से मुलाकात, बहुराष्ट्रीय बल को तैनाती पर चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के यौन शोषण के आरोप में ब्रिटिश सांसद गिरफ्तार
ब्रिटेन के एक सांसद को बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सांसद पर शक है कि उन्होंने एक बच्ची का यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म किया। आरोप है कि सांसद ने साल 2000 में बच्ची का यौन शोषण किया। अब जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सांसद सत्ताधारी लेबर पार्टी के नेता हैं और गिरफ्तारी के बाद सांसद को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। आरोपी सांसद डैन नोरिस ब्रिटेन के नॉर्थ ईस्ट सोमरसेट से सांसद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed