फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel defence minister yoav gallant present plan for post war of gaza tells who govern paletinian territory

Israel Hamas War: युद्ध के बाद गाजा में कौन चलाएगा प्रशासन? इस्राइल ने बताया पूरा प्लान

Fri, 05 Jan 2024 09:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 Jan 2024 09:37 AM IST
सार

इस्राइल ने साफ किया है कि जब तक वह अपने सारे बंधकों को रिहा नहीं करा लेता, हमास की सैन्य और प्रशासनिक क्षमता को तबाह नहीं कर देता और किसी भी अन्य सैन्य खतरे को खत्म नहीं कर देता, तब तक गाजा में उनका ऑपरेशन चलता रहेगा। 

विज्ञापन
israel defence minister yoav gallant present plan for post war of gaza tells who govern paletinian territory
Israel Defence Minister Yoav Gallant - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने गुरुवार को एक प्लान पेश किया है, जिसमें बताया गया है कि इस्राइल हमास युद्ध के बाद गाजा में प्रशासन कैसे होगा। इस प्लान के मुताबिक ना तो इस्राइल और ना ही हमास गाजा पर प्रशासन करेंगे। गैलेंट के इस प्लान को इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की अध्यक्षता वाली वार कैबिनेट से भी मंजूरी मिल गई है। इसका मतलब साफ है कि इस्राइल की सरकार इस प्लान पर सहमत है। 
विज्ञापन


हमास की तबाही तक चलेगा इस्राइल का गाजा में ऑपरेशन
इस्राइल के प्लान के मुताबिक 'गाजा में इस्राइल के ऑपरेशन के बाद ना तो हमास, ना ही इस्राइल, गाजा पर प्रशासन करेंगे बल्कि स्थानीय फलस्तीनी निकाय बनाकर उसे सत्ता सौंपी जाएगी।' हालांकि इस्राइल को यह अधिकार रहेगा कि वह गाजा में जाकर ऑपरेट कर सकता है लेकिन गाजा में इस्राइल की कोई प्रशासनिक मौजूदगी नहीं रहेगी। इस्राइल ने साफ किया है कि जब तक वह अपने सारे बंधकों को रिहा नहीं करा लेता, हमास की सैन्य और प्रशासनिक क्षमता को तबाह नहीं कर देता और किसी भी अन्य सैन्य खतरे को खत्म नहीं कर देता, तब तक गाजा में उनका ऑपरेशन चलता रहेगा। 
विज्ञापन


अरब देशों और वेस्ट बैंक की सरकार ने की इस्राइली प्लान की निंदा
गैलेंट ने कहा कि गाजा के निवासी फलस्तीनी हैं और कुछ शर्तों के साथ फलस्तीनी ही गाजा में प्रशासन करेंगे, लेकिन इसके बाद गाजा में इस्राइल के लिए कोई खतरा नहीं होना चाहिए। युद्ध के बाद इस्राइली सेना गाजा का इलाका खाली कर देगी। हालांकि इस्राइल के इस प्लान की अरब देशों और यहां तक कि इस्राइल के सहयोगी अमेरिका ने भी निंदा की है। दरअसल अमेरिका की सलाह है कि जो अथॉरिटी वेस्ट बैंक में प्रशासन कर रही है, उसे ही गाजा में प्रशासन का अधिकार मिलना चाहिए। वहीं इस्राइल का कहना है कि गाजा में अलग स्थानीय निकाय प्रशासन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट बैंक के पीएम मोहम्मद शतायेह ने आरोप लगाया है कि 'इस्राइल गाजा और वेस्ट बैंक को राजनीतिक रूप से अलग करना चाहता है, जबकि राजनीतिक उपाय सभी फलस्तीनियों के लिए एक होना चाहिए ना कि सिर्फ गाजा के लिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed