फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel: 2024 sees highest number of traffic accident fatalities in 17 Years

Israel: इस्राइल में टूटा सड़क हादसों में मरने वालों का 17 साल का रिकॉर्ड, 2023 के मुकाबले 21.6% वृद्धि

Tue, 28 Jan 2025 08:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 28 Jan 2025 08:53 PM IST
सार

Israel: इस्राइल में 2024 में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों की संख्या पिछले 17 वर्षों में सबसे अधिक रही, जिसमें 439 लोगों की जान गई, जो 2023 से 21.6% अधिक है। वहीं, 2024 में 405 सड़क हादसे हुए, जो 2023 से 19.8% अधिक हैं।

विज्ञापन
Israel: 2024 sees highest number of traffic accident fatalities in 17 Years
सड़क हादसे में जख्मी बाइक सवार की मौत

विस्तार

इस्राइल की केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने 2024 में होने वाले सड़क हादसों पर रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में बताया गया है कि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों की संख्या पिछले 17 वर्षों में सबसे अधिक रही। 2024 में कुल 439 मौतें हुईं, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 361 था, जो कि 21.6 फीसदी वृद्धि है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि 2023 के मुकाबले 2024 में 19.8 फीसदी अधिक सड़क हादसे हुए। वहीं, 2020-2022 के औसत हादसों के मुकाबले 29 फीसदी अधिक सड़क हादसे हुए।  2024 में कुल 405 सड़क हादसे हुए, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 338 था। वहीं, 2020-2022 में कुल 314 हादसे हुए। 
विज्ञापन


इस्राइली पुलिस को 2024 में 8,176 सड़क हादसों की सूचना मिली, जिनमें घायल लोग भी शामिल हैं। यह संख्या 2023 के मुकाबले 7.4 फीसदी कम है और 2020-2022 के औसत से 25.2 फीसदी कम है। हालांकि, पीड़ितों की संख्या में 2023 के मुकाबले 10.9 फीसदी और 2020-22 के औसत से यह 25.3 फीसदी कम है। सड़क हादसों में 2024 में पीड़ितों की संख्या 14,170 रही, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 15,897 और 2020-2022 में 18,971 था। दिसंबर 2024 में 537 सड़क हादसों में 924 लोग घायल हुए और 45 मौतें हुईं, जो 40 विभिन्न दुर्घटनाओं में हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि दिसंबर 2024 में दिसंबर 2023 की तुलना में 15 लोग अधिक सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए। दिसंबर 2024 में सड़क हादसों में 45 लोग मारे गए। जबकि दिसंबर 2023 में यह संख्या 30 थी। दिसंबर 2024 में दिसंबर 2020-2022 के औसत की तुलना में 13 फीसदी अधिक मौतें हुईं। दिसंबर 2020-2022 में सड़क हादसों में कुल 32 मौतें हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed