Israel-Lebanon Tension: नसरल्ला के बाद शीर्ष हिजबुल्ला कमांडर नबील काऊक भी मारा गया; इस्राइली सेना का दावा
Israel-Lebanon Tension: इस्राइली सेना ने रविवार को कहा कि उसने हिजबुल्ला कमांडर नबील काऊक को मार गिराया है। हालांकि नबील काऊक की मौत की पुष्टि हिजबुल्ला ने नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उसके समर्थक शनिवार से ही शोक संदेश पोस्ट कर रहे हैं।
विस्तार
🔴The Commander of Hezbollah's Preventative Security Unit and a member of their Executive Council, Nabil Qaouk, was eliminated in a precise IDF strike.
विज्ञापन
Qaouk was close to Hezbollah's senior commanders and was directly engaged in terrorist attacks against the State of Israel and… pic.twitter.com/s9IsRr9hg4विज्ञापन विज्ञापन— Israel Defense Forces (@IDF) September 29, 2024
इस्राइल के खिलाफ आतंकवादी हमलों में शामिल था काऊक
इस्राइली सेना की तरफ से किए गए ट्वीट के अनुसार हिजबुल्ला की निवारक सुरक्षा इकाई के कमांडर और उनकी कार्यकारी परिषद के सदस्य, नबील काऊक को आईडीएफ के एक सटीक हमले में मार गिराया गया। नबील काऊक हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडरों का करीबी था और सीधे तौर पर इस्राइल और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों में शामिल था।
1980 के दशक में हिजबुल्ला में शामिल हुआ था काऊक
आईडीएफ के अनुसार, नबील काऊक 1980 के दशक में हिजबुल्ला में शामिल हुआ और वो अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता का एक महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता था, उसने ऑपरेशनल काउंसिल में दक्षिणी क्षेत्र के डिप्टी कमांडर, दक्षिणी क्षेत्र के कमांडर और ऑपरेशनल काउंसिल के डिप्टी कमांडर के रूप में काम किया था। आईडीएफ ने ट्वीट में कहा- वो हिजबुल्ला आतंकवादी संगठन के कमांडरों पर हमला करना और उन्हें खत्म करना जारी रखेगा और इस्राइल के नागरिकों को धमकी देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
🔴ELIMINATED: The Commander of Hezbollah's Preventative Security Unit and a member of their Executive Council, Nabil Qaouk, was eliminated in a precise IDF strike.
— Israel Defense Forces (@IDF) September 29, 2024
Qaouk was close to Hezbollah's senior commanders and was directly engaged in terrorist attacks against the State of… pic.twitter.com/dcvKLRkMbf
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.