{"_id":"68a6b8e670752e25d50fc248","slug":"israel-begins-assault-to-seize-gaza-fresh-attacks-killing-81-claim-reports-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza: गाजा पर कब्जे के लिए इस्राइली हमले तेज, 75 प्रतिशत हिस्से पर आईडीएफ का कब्जा; हमले में मारे गए 81 लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza: गाजा पर कब्जे के लिए इस्राइली हमले तेज, 75 प्रतिशत हिस्से पर आईडीएफ का कब्जा; हमले में मारे गए 81 लोग
Thu, 21 Aug 2025 11:58 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:58 AM IST
सार
इस्राइली सेना ने गाजा पर हमले के लिए अपने 60 हजार रिजर्व सैनिकों को ऑपरेशन में शामिल किया है। गुरुवार को पीएम नेतन्याहू को इस्राइली सेना द्वारा गाजा पर कब्जे की योजना पेश की जाएगी।
विज्ञापन
यह तस्वीर गाजा में इस्राइली हमले की है।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल ने गाजा पर पूर्ण कब्जे की कोशिश शुरू कर दी है, जिसके चलते इस्राइल के हमलों में तेजी आई है। अल जजीरा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्राइल के ताजा हमलों और भुखमरी में 81 फलस्तीनियों की मौत हुई है। इस्राइली सेना ने गाजा पर कब्जे के लिए अपने रिजर्व सैनिकों को भी बुला लिया है।
संघर्ष विराम समझौते पर विचार से इस्राइल का इनकार
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गाजा में भुखमरी से बुधवार को तीन अन्य लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद गाजा में भुखमरी से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 269 हो गया है, जिनमें 112 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं इस्राइली हमलों में तेजी के बाद हमास ने कथित तौर पर संघर्षविराम समझौता करने की इच्छा जताई है। मिस्त्र ने इस मुद्दे पर इस्राइली सरकार से बात की, लेकिन इस्राइली पीएम फिलहाल इस समझौते में रुचि नहीं ले रहे हैं। हालांकि उन्होंने संघर्ष विराम के समझौते को पूरी तरह से खारिज भी नहीं किया है।
ये भी पढ़ें- Putin: ट्रंप के साथ बैठक के बाद वापस आते समय पुतिन को क्यों चुकाने पड़े 2.2 करोड़ रुपये, रूबियो ने खोले पत्ते
विज्ञापन
इस्राइल ने अपने रिजर्व सैनिक भी मैदान में उतारे
इस्राइली सेना ने गाजा पर हमले के लिए अपने 60 हजार रिजर्व सैनिकों को ऑपरेशन में शामिल किया है। गुरुवार को पीएम नेतन्याहू को इस्राइली सेना द्वारा गाजा पर कब्जे की योजना पेश की जाएगी। इस्राइली सरकार ने फिलहाल संघर्षविराम पर बातचीत के लिए अपनी टीम कतर और मिस्त्र नहीं भेजने का फैसला किया है। मिस्त्र पर इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से भी बात की गई। मिस्त्र ने कहा कि संघर्ष विराम समझौते पर हमास सहमत है और इस्राइल को भी इसे स्वीकार करना चाहिए। समझौते के तहत हमास इस्राइल के 10 जिंदा बंधकों को रिहा करेगा और 18 शव भी सौंपेगा। यह संघर्ष विराम 60 दिन चलेगा और इसके बदले में इस्राइल सैंकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। समझौते के दौरान ही पूर्ण युद्ध विराम के लिए दोनों पक्ष बातचीत करते रहेंगे।
75 प्रतिशत गाजा पर इस्राइल का कब्जा हुआ
इस्राइली सेना ने बुधवार को बताया कि गाजा में उनके सैनिकों की जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू होने के बाद से अब तक हमास के 2000 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। इस दौरान 10 हजार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और गाजा के कॉरिडोर्स पर नियंत्रण कर लिया गया है, जिससे हमास पर दबाव बना है। आईडीएफ ने बताया कि गाजा के 75 प्रतिशत हिस्से पर उनका कब्जा हो गया है। गाजा पर पूर्ण कब्जे के लिए इस्राइल ने ऑपरेशन गिदोन चैरिएट शुरू किया है, जिसके लिए 60 हजार रिजर्व सैनिकों को ड्यूटी पर बुलाया गया है।