फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel attack in Gaza 274 Palestinians killed protests across world

गाजा में इस्राइल की कार्रवाई: एक दिन में 274 फलस्तीनियों की मौत, हमलों के खिलाफ दुनियाभर में प्रदर्शन

Mon, 10 Jun 2024 05:52 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/काहिरा Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 10 Jun 2024 05:52 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के पास फलस्तीन समर्थकों ने इस्राइल के खिलाफ ‘जिहाद’ का आह्वान किया और गाजा में हमास के खिलाफ इस्राइली जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ देने पर गुस्सा जताया। प्रदर्शनकारी एक लंबे बैनर पर गाजा की जंग में मारे गए फलस्तीनियों के नाम लिखे हुए थे।

विज्ञापन
Israel attack in Gaza 274 Palestinians killed protests across world
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI

विस्तार

गाजा पर बड़ी कार्रवाई के तहत इस्राइली हमलों में 274 फलस्तीनियों के कत्ले-आम व 700 से ज्यादा को बुरी तरह जख्मी करने के बाद रविवार को पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। हमास व हिजबुल्ला समर्थकों ने जहां व्हाइट हाउस के पास इस्राइल विरोधी प्रदर्शन किए वहीं मिस्र, ईरान, इराक, कतर और लेबनान में भी उग्र प्रदर्शन हुए। अमेरिका में प्रदर्शनकारियों ने बाइडन का विरोध किया।

विज्ञापन

व्हाइट हाउस के पास फलस्तीन समर्थकों ने इस्राइल के खिलाफ ‘जिहाद’ का आह्वान किया और गाजा में हमास के खिलाफ इस्राइली जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ देने पर गुस्सा जताया। प्रदर्शनकारी एक लंबे बैनर पर गाजा की जंग में मारे गए फलस्तीनियों के नाम लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने लाल कपड़े पहनकर फलस्तीनी झंडे उठाए हुए थे। बैनरों पर लिखा था, ‘बाइडन की लाल रेखा झूठ थी’, ‘बच्चों पर बमबारी आत्मरक्षा नहीं’। उधर, मिस्र में हजारों लोग फलस्तीनियों के समर्थन में उतरे।

विज्ञापन

इस्राइल के मंत्री गैंट्ज का नेतन्याहू सरकार से इस्तीफा
इस्राइल के तीन सदस्यीय युद्ध मंत्रिमंडल के मध्यमार्गी सदस्य बेनी गैंट्ज ने रविवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू को तत्काल कोई खतरा नहीं है, जो अभी भी संसद में बहुमत वाले गठबंधन को नियंत्रित करते हैं। लेकिन इस्राइली नेता अब अपने अन्य सहयोगियों पर अधिक निर्भर हो गए हैं। पूर्व सैन्य प्रमुख गैंट्ज 7 अक्तूबर को हमास के हमले के तुरंत बाद नेतन्याहू की सरकार में शामिल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मनाक देशों की सूची में इस्राइल भी शामिल
विश्व निकाय ने शर्मनाक देशों व संगठनों की सूची में इस्राइल और हमास को भी शामिल कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र ने यह कार्रवाई इस्राइली सेना द्वारा गाजा में बाल विरोधी कार्रवाई,  मानवाधिकारों के उल्लंघन के चलते की है। इस्राइल पहली बार सूची में शामिल हुआ है। सूची में रूस, अफगानिस्तान, इराक, म्यांमार, सोमालिया, यमन, सीरिया, आतंकी संगठन आईएस, अल-कायदा और बोको हराम भी शामिल हैं। इस्राइल ने इस कालीसूची को शर्मनाक बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed