फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel army recovered laptop from Al Shifa hospital internet facility destroyed in Gaza israel War update

Israel War: अल-शिफा अस्पताल से इस्राइली सेना ने बरामद किया लैपटॉप, गाजा में इंटरनेट सुविधा ध्वस्त

Fri, 17 Nov 2023 03:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 17 Nov 2023 03:04 AM IST
सार

फलस्तीन प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि ईंधन की कमी के कारण गुरुवार को गाजा पट्टी में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। फलस्तीन ने आशंका जताई है कि इस्राइल अब दक्षिणी गाजा पर हमला करने की फिराक में है, जहां गाजा की सबसे अधिक आबादी है।

विज्ञापन
Israel army recovered laptop from Al Shifa hospital internet facility destroyed in Gaza israel War update
इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर हमले जारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक महीने से भी अधिक समय से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के करीब 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइली सेना ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल पर कब्जा कर लिया है। सैनिक अस्पताल में तलाशी कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें एक लैपटॉप मिला है, जिसमें बंधकों के वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। आईडीएफ ने बताया कि सैनिकों ने इमारतों, हथियारों सहित कई खुफिया चीजों की जांच की है, जिसमें युद्ध से संबंधित कई जानकारियां सामने आई हैं। जांच के लिए जब्त सामाग्रियों को जांच के लिए आगे भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इंटरनेट-फोन सुविधाएं ध्वस्त
इधर, फलस्तीन प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि ईंधन की कमी के कारण गुरुवार को गाजा पट्टी में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। फलस्तीन ने आशंका जताई है कि इस्राइल अब दक्षिणी गाजा पर हमला करने की फिराक में है, जहां गाजा की सबसे अधिक आबादी है। 
विज्ञापन


अब तक 11,470 फलस्तीनी लोगों की मौत
फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अब तक युद्ध में कुल 11,470 फलस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो-तिहाई से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं। वहीं, 2700 लोग अब भी लापता है। हालांकि, मौत के आंकड़े आतंकियों और नागरिकों को मिलाकर है और इस्राइली सेना का दावा है कि उसने हजारों आतंकियों को ढेर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली बंधक का मिला शव
इस्राइल सेना का कहना है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए 240 इस्राइली नागिरकों में से 65 साल के येहुदित वीस का शव बरामद हुआ है। शव अल-शिफा अस्पताल के पास पड़ा हुआ था। शव के पास से सेना को असॉल्ट राइफलें-आरपीजी बरामद हुई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed