{"_id":"612561458ebc3e14f15e3a43","slug":"israel-air-strike-on-gaza-action-after-throwing-big-stones-over-israeli-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमास पर कार्रवाई: इस्राइल के जंगी विमानों ने गाजा पर किए हवाई हमले, सैनिकों पर फेंके जा रहे थे बड़े-बड़े पत्थर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हमास पर कार्रवाई: इस्राइल के जंगी विमानों ने गाजा पर किए हवाई हमले, सैनिकों पर फेंके जा रहे थे बड़े-बड़े पत्थर
Wed, 25 Aug 2021 02:44 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, तेल अवीव
एजेंसी, तेल अवीव
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:44 AM IST
सार
- नाबलस में एक किशोर की मौत, लंबे समय के बाद दोनों देशों के बीच उग्र संघर्ष
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के जंगी विमानों ने रात भर गाजा क्षेत्र में हमले किए। इसके बाद हमास ने भी मशीनगनों से गोलीबारी की। मई में हुए 11 दिनों के संघर्ष के बाद से यह सबसे भीषण, सीमा पार की लड़ाई है। फलस्तीन के अधिकारियों ने बताया कि इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में कब्जे वाले पश्चिमी तट पर एक किशोर मारा गया।
विज्ञापन
फलस्तीनी प्रशासन के अनुसार, नाबलस में सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान 15 साल के एक किशोर के सिर में गोली लग गई और वह मारा गया। इस्राइल की सेना ने कहा कि सैनिक बलाटा शरणार्थी शिविर में छापा मार रहे थे, उसी दौरान समीप की छतों से उन पर हमला किया जाने लगा।
विज्ञापन
सेना ने कहा कि सैनिकों पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके जा रहे थे, तभी सैनिकों ने एक व्यक्ति पर गोली चला दी क्योंकि वह उन पर एक बड़ी सी वस्तु गिराने वाला था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इमाद हशाश नामक यह किशोर वही तो नहीं है, जो मारा गया। बता दें कि इस्राइल के कब्जे में वेस्ट बैंक और पश्चिमी क्षेत्र हैं जहां फलस्तीन अपना दावा करता है। इस्राइल की इस कार्रवाई में कट्टरपंथी आतंकी समूह हमास भी फलस्तीन के समर्थ में हमले करता है।
विज्ञापन
सुरंग और भूमिगत रॉकेट लांच स्थल को बनाया निशाना
इस्राइली सेना ने कहा कि उसने रात भर गाजा पट्टी क्षेत्र में हमास के हथियार विनिर्माण स्थल, एक सुरंग और एक भूमिगत रॉकेट लांच स्थल को निशाना बनाया गया है। यह हिंसा ऐसे वक्त हुई है जब मिस्र की मध्यस्थता में हो रही वार्ता की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मिस्र पिछली बार हुए युद्धविराम के बाद से ही मध्यस्थता में जुटा हुआ है।