फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Islamabad authority denies permission to Pakistan Tehreek-e-Insaf to hold protests in capital

Pakistan: इस्लामाबाद प्रशासन का इमरान की पार्टी को प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार, कहा- किसी ने भाग लिया तो..

Sat, 17 Feb 2024 10:39 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 17 Feb 2024 10:39 AM IST
सार

प्रशासन ने कहा कि राजधानी में लागू आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके अलावा, आम लोगों को किसी भी राजनीतिक सभा में शामिल होने से बचने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Islamabad authority denies permission to Pakistan Tehreek-e-Insaf to hold protests in capital
representative - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में हाल ही में आम चुनाव हुआ था। हालांकि, चुनाव के नतीजे घोषित करने में की गई देरी के बाद कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। कई पार्टियों ने नतीजे को धांधली करार दिया। इसी को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने राजधानी में विरोध-प्रदर्शन का एलान किया। हालांकि, इस्लामाबाद के उपायुक्त ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


धारा 144 का दिया हवाला
प्रशासन ने पीटीआई के आवेदन को खारिज कर दिया और कहा कि राजधानी में लागू आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके अलावा, आम लोगों को किसी भी राजनीतिक सभा में शामिल होने से बचने के लिए कहा है। साथ ही कहा गया कि अगर किसी ने प्रदर्शन में भाग लिया तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


आठ फरवरी की तरह करें विरोध
पीटीआई ने 2024 के आम चुनावों में धांधली के खिलाफ शनिवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। प्रशासन के अनुमति न देने के आदेश से पहले, पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर अफजल मारवात ने कहा कि वह इस्लामाबाद के एफ9 पार्क से नेशनल प्रेस क्लब तक शनिवार को होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि पीटीआई के संस्थापक इमरान खान चाहते हैं कि समर्थक शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे बाहर आएं और उसी ताकत से विरोध करें जैसे वे आठ फरवरी को बाहर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध शांतिपूर्ण रहेगा
इसके अलावा, मारवात ने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण रहेगा और चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने विरोध को रोकने के लिए कोई कार्रवाई की, तो आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि परिणाम नहीं बदले जाते। वहीं, पीटीआई नेता असद कैसर ने इस्लामाबाद में जमात-ए-इस्लामी (जेआई) नेतृत्व से मुलाकात के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, जिनका मानना है कि चुनाव में धांधली हुई है।

इससे पहले, पीटीआई ने शुक्रवार को कथित धांधली के खिलाफ एक श्वेत पत्र भी जारी किया था और आज अपना प्रदर्शन शुरू करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed