फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ISKCON leader Chinmoy Krishna Das Brahmachari detained in Bangladesh, know the details

Chinmoy Prabhu: कौन हैं बांग्लादेश की हिंदू आबादी के सबसे प्रमुख चेहरे चिन्मय दास? जिनकी हिरासत पर मचा बवाल

Tue, 26 Nov 2024 10:15 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Nov 2024 10:15 AM IST
सार

बांग्लादेश सनातन जागरण मंच के नेता चिन्मय प्रभु ने बीते शुक्रवार हिंदुओं पर हो रहे अत्यचारों के विरोध में रंगपुर में एक विशाल रैली की थी। अब उन्हें हिरासत में लिया गया है, जिसके बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं में आक्रोश फैल गया। 
 

विज्ञापन
ISKCON leader Chinmoy Krishna Das Brahmachari detained in Bangladesh, know the details
Chinmoy Krishna Das - फोटो : एक्स/@saddam1971

विस्तार

बांग्लादेश में सोमवार को इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय कृष्ण दास को हिरासत में लिया गया। चिन्मय प्रभु के नाम से प्रसिद्ध धार्मिक अल्पसंख्यक नेता की हिरासत राजधानी ढाका से लगभग 300 किमी उत्तर में स्थित रंगपुर शहर से हुई है। इस्कॉन मंदिर ने बताया कि कथित तौर पर ढाका खुफिया पुलिस के अधिकारियों ने ढाका हवाई अड्डे से कृष्ण को हिरासत में लिया है। दरअसल, शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ वह लगातार आवाज उठा रहे थे। आइए जानते हैं वह कौन हैं।

विज्ञापन


'पांच अगस्त को हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा था' 
बता दें कि बांग्लादेश में कई महीनों से तनाव का माहौल है। हालात ऐसे हो गए कि इस साल पांच अगस्त को शेख हसीना को पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा और देश छोड़कर भागना पड़ा।  इसके बाद भी हिंदुओं भी इस हिंसा की चपेट में आने लगे। अक्तूबर के महीने में चटगांव में हजारों बांग्लादेशी हिंदुओं ने अपने अधिकार और सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के सामने अपनी आठ मांगें रखी थीं।
विज्ञापन


बांग्लादेश सनातन जागरण मंच के नेता चिन्मय प्रभु ने बीते शुक्रवार हिंदुओं पर हो रहे अत्यचारों के विरोध में रंगपुर में एक विशाल रैली की थी। बाद में उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं में आक्रोश फैल गया। अब उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं चिन्मय प्रभु?

  • चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी बांग्लादेश सनातन जागरण मंच के प्रमुख नेता और इस्कॉन चटगांव के पुंडरीक धाम के अध्यक्ष हैं।
  • उनको लोग चिन्मय प्रभु नाम से भी जानते हैं।
  • वह बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सशक्त आवाज उठाते रहे हैं।
  • बांग्लादेश में इस्कॉन के 77 से अधिक मंदिर हैं और लगभग 50,000 से ज्यादा लोग इस संगठन से जुड़े हुए हैं।
  • वह बांग्लादेश समिलित सनातन जागरण जोते समूह के सदस्य भी हैं।
  • उनका संबंध अंतरराष्ट्रीय कृष्ण चेतना समाज (ISKCON) से भी है।
  • वह इस्कॉन के प्रवक्ता भी रह चुके हैं।

क्या चल रहा बांग्लादेश में?
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की संख्या कुल जनसंख्या का लगभग आठ फीसदी है। यह समुदाय लंबे समय से धार्मिक भेदभाव और हिंसा का शिकार हो रहा है। हिंदू समुदाय के सदस्य कथित तौर पर लक्षित हत्याओं और हमलों का सामना कर रहे हैं। कई बार इन हमलों में मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इसी के विरोध में चिन्मय प्रभु लड़ाई लड़ रहे हैं।

चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी ने हमेशा हिंदू धर्म के संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई है और बांग्लादेश के मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है। 

बांग्लादेश में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर जताई थी चिंता
चिन्मय प्रभु विशेष रूप से चटगांव के तीन मंदिरों को खतरे में महसूस कर रहे थे, जिनकी सुरक्षा के लिए मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग हिंदू समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहे थे। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'चटगांव में तीन मंदिर खतरे में हैं, लेकिन हिंदू समुदाय ने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के साथ मिलकर अब तक उन्हें बचाया है।'

उन्होंने दावा किया था कि हिंदू समुदाय चटगांव में पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन से मदद के लिए अनुरोध कर रहा है, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा। उन्होंने यह भी कहा था, 'कई हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के रास्ते भारत भाग रहे हैं।'

हिरासत ी के बाद हालात बिगड़े
बांग्लादेश के चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय कृष्णन दास की हिरासत ी के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चिन्मय प्रभु की हिरासत ी के विरोध में हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए, इस दौरान उन पर बीएनपी और जमात के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस हमले में 50 हिंदू घायल हो गए। वहीं देर रात हजारों हिंदूओं ने जय सिया राम और हर हर महादेव के जयनारे के साथ मौलवी बाजार में मशाल रैली निकाली।

इन जगहों पर किया गया हमला
चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की हिरासत ी के बाद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने हर जिले में शांतिपूर्ण सभाएं आयोजित कीं। हालांकि इन शांतिपूर्ण सभाओं पर चरमपंथी समूहों द्वारा क्रूर हमले किए गए। इस्लामिक समूहों ने चटगांव में हिंदू समुदाय के सदस्यों पर हमला किया। ढाका के शाहबाग में एक शांतिपूर्ण सभा के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों और चटगांव विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कुशाल बरन पर हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चरमपंथी समूहों द्वारा किए गए हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



इसलिए किया गया हिरासत
बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया ने बताया कि चिन्मय प्रभु को एक रैली में बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में हिरासत किया गया है। मीडिया के अनुसार, उन्होंने यह रैली अक्तूबर में संबोधित की थी। अपनी रैलियों में चिन्मय प्रभु ने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की और हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ निरंतर विरोध जताया था। साथ ही, उन्होंने अल्पसंख्यकों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस्कॉन ने क्या कुछ कहा?
इस्कॉन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'हमें परेशान करने वाली खबरें मिली हैं कि इस्कॉन बांग्लादेश के प्रमुख नेताओं में से एक चिन्मय कृष्ण दास को ढाका पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह निराधार आरोप लगाना अपमानजनक है कि इस्कॉन का दुनिया में कहीं भी आतंकवाद से कोई लेना-देना है। इस्कॉन इंक भारत सरकार से आग्रह करता है कि वह तत्काल कदम उठाए और बांग्लादेश सरकार से बात करे। साथ ही यह बताए कि हम एक शांतिप्रिय भक्त हैं। हम चाहते हैं कि बांग्लादेश सरकार चिन्मय कृष्ण दास को तत्काल रिहा करे। इन भक्तों की सुरक्षा के लिए भगवान कृष्ण से हमारी प्रार्थना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed