Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ISKCON Bangladesh targeted for uniting Hindus and resisting forced conversions, says its chief

Bangladesh: चिन्मय कृष्ण दास से इस्कॉन बांग्लादेश ने किया किनारा; कहा- वे तो पहले ही बाहर किए जा चुके

Thu, 28 Nov 2024 06:20 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 28 Nov 2024 06:20 PM IST
सार

बांग्लादेश में इस्कॉन पर हमले की मुख्य वजह को लेकर संगठन के प्रमुख ने बड़ा खुलासा किया है। इस्कॉन प्रमुख चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने कहा कि, हिंदुओं को एकजुट करने और धर्मांतरण रोकने की कोशिश का नतीजा है कि देश में इस्कॉन को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
ISKCON Bangladesh targeted for uniting Hindus and resisting forced conversions, says its chief
बांग्लादेश इस्कॉन के नेता - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) पर कट्टरपंथी गुटों की तरफ से हमले और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर संगठन के प्रमुख ने बड़ा खुलासा किया हैं। इस्कॉन बांग्लादेश के प्रमुख चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह हमले इसलिए हो रहे हैं क्योंकि संगठन देश में हिंदू समुदाय को एकजुट कर रहा है और जबरन धर्मांतरण का विरोध कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने गिरफ्तार किए गए चिन्मय कृष्ण दास को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि चिन्मय कृष्ण दास को सितंबर में अनुशासनहीनता के कारण संगठन से बाहर किया जा चुका है। इस्कॉन का उनके कार्यों से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


'हम हमेशा शांति और मानवता के लिए काम करते हैं'
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश हाई कोर्ट ने गुरुवार को इस्कॉन पर बैन लगाने की याचिका खारिज कर दी, जो इस बात का प्रमाण है कि इस्कॉन एक शांतिपूर्ण संगठन है। चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने बताया कि कट्टरपंथियों की तरफ से हिंदू समुदाय को डराने और धर्मांतरण करने के प्रयासों के खिलाफ इस्कॉन खड़ा है। उन्होंने कहा, 'हमारे प्रयासों से हिंदुओं में हिम्मत आ रही है, और यही कारण है कि हमें निशाना बनाया जा रहा है।' उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक, विशेष रूप से हिंदू, लगातार डर के माहौल में जी रहे हैं।  
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा जरूरी- चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी
बांग्लादेश में इस्कॉन के प्रमुख चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपील की कि वह हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा, 'हिंदू भी इस देश के बच्चे हैं और उन्हें बिना डर के जीने का अधिकार है।' चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने कहा कि इस्कॉन हमेशा शांति और एकता के लिए काम करता रहेगा। यह हमला सिर्फ इस्कॉन पर नहीं, बल्कि शांति और सह-अस्तित्व के मूल्यों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्कॉन पर झूठा प्रचार- चारु चंद्र दास
उन्होंने कहा कि इस्कॉन को बदनाम करने के लिए झूठी कहानियां फैलाई जा रही हैं। हमारा मिशन मानवता की सेवा करना और सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को बचाना है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार और समाज से आग्रह किया कि वे कट्टरपंथियों के एजेंडे को समझें और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed