फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ISIS is spreading its network in South Asia under the patronage of Pakistan, 70% of Pakistanis among fighters

पाकिस्तान की सरपरस्ती में दक्षिण एशिया में नेटवर्क फैला रहा आईएस, 70 फीसदी इसी देश से

Thu, 01 Oct 2020 03:10 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 01 Oct 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
ISIS is spreading its network in South Asia under the patronage of Pakistan, 70% of Pakistanis among fighters
फाइल फोटो

सीरिया और इराक में पतन के बाद इस्लामिक स्टेट पाकिस्तान की सरपरस्ती में तेजी से दक्षिण एशिया में अपना नेटवर्क फैला रहा है, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में आतंकवादी और चरमपंथी समूह मौजूद हैं। इस्लामिक स्टेट से हमदर्दी रखने वाले कुछ पूर्व तालिबानी कमांडरों ने क्षेत्र में समूह की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए भर्ती अभियान भी शुरू कर दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 45वें सत्र के इतर दक्षिण एशिया में इस्लामी स्टेट का उदय नामक शीर्षक के एक वेबिनार में एम्सटर्डम स्थित थिंक टैंक यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन (ईएफएसएएस) ने यह बात कही।

विज्ञापन


ईएफएसएएस के अध्यक्ष और मानवाधिकार कार्यकर्ता जुनैद कुरैशी ने इस्लामी स्टेट खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) के प्रमुख क्षेत्रों की उत्पत्ति और संचालन पर विचार विमर्श किया और बताया कि इसके लड़ाकों की संख्या के आकलन में पता चला कि इनमें ज्यादातर पाकिस्तानी मूल के हैं। जबकि अमेरिकी सैन्य सूत्रों ने कहा कि आईएसकेपी के लड़ाकों में 70 फीसदी पाकिस्तानी मौजूद हैं। वेबिनार के दौरान स्वतंत्र राजनीतिक और सैन्य शोधकर्ता टिमॉथी फॉक्सली ने भी कहा, आईएसकेपी के लड़ाकों में कई देशों के लोग शामिल हैं, जिनमें ज्यादातर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के लड़ाके हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed