{"_id":"5eb0d1a38ebc3e90a24a66a3","slug":"isil-used-syria-s-al-hota-gorge-as-dumping-ground-for-dead-bodies-says-human-rights-watch","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISIS ने सीरिया के मशहूर अल-होटा जॉर्ज को बनाया था लाशों का डंपिंग ग्राउंड, मिले कई अवशेष","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ISIS ने सीरिया के मशहूर अल-होटा जॉर्ज को बनाया था लाशों का डंपिंग ग्राउंड, मिले कई अवशेष
Tue, 05 May 2020 08:08 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 05 May 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
अल-होटा जॉर्ज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में पहचाना जाने वाले सीरिया का अल-होटा जॉर्ज अब खौफ का नाम बन चुका है। ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) ने एक रिपोर्ट में कहा कि आईएसआईएल (आईएसआईएस) ने उत्तर-पूर्व सीरिया में एक डंपिंग ग्राउंड और सामूहिक कब्र के रूप में अल-होता जॉर्ज का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
एचआरडब्ल्यू ने सोमवार को एक बयान में आग्रह करते हुए कहा कि अधिकारियों को रक्का शहर के उत्तर में 85 किमी (53 मील) स्थित अल-होटा जॉर्ज से मानव अवशेषों को हटाने और हत्यारों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के सबूतों को संरक्षित करने की जरुरत है।
विज्ञापन
आईएसआईएस ने अल-होटा जॉर्ज समेत आसपास के क्षेत्रों को 2013 से 2015 तक नियंत्रित किया था और लोगों का कत्लेआम किया था। लेकिन काफी समय पहले इस इलाके को आतंकी संगठन के कब्जे से छुड़ाने के बाद हाल ही में 50 मीटर (164 फीट) गहरे जॉर्ज में एक कैमरा से लैस ड्रोन को उड़ाकर, एचआरडब्ल्यू ने नीचे तैर रहे कम से कम छह लोगों के अवशेषों की खोज की।
विज्ञापन