फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ISI Brigadier killed in terror attack in northwest Pakistan news in hindi

Pakistan Terror Attack: आतंकी हमले में आईएसआई के ब्रिगेडियर और ड्राइवर की मौत, सात घायल

Wed, 22 Mar 2023 01:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीअीआई, पेशावर
पीअीआई, पेशावर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 01:16 AM IST
सार

सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि दक्षिण वजीरिस्तान के अंगूर अड्डा में इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के ब्रिगेडियर मुस्तफा कमाल बरकी पर आतंकियों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
ISI Brigadier killed in terror attack in northwest Pakistan news in hindi
ISI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एक अधिकारी मंगलवार रात अपने ड्राइवर समेत मारा गया। घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने देश के उत्तर पश्चिम इलाके में उनके वाहन पर हमला कर दिया। पाकिस्तान के रक्षा अधिकारियों और पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि दक्षिण वजीरिस्तान के अंगूर अड्डा में इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के ब्रिगेडियर मुस्तफा कमाल बरकी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने आतंकी हमले में जवाबी कार्रवाई भी की। बिग्रेडियर एवं जवानों और आतंकवादियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। हमले में बिग्रेडियर और उनके ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उनकी टीम के सात सदस्य घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा जांच चौकी पर आतंकियों की गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। सेना ने मंगलवार को बताया कि आतंकियों ने डेरा इस्माइल खान जिले के खुट्टी इलाके में सुरक्षा जांच चौकी पर सोमवार रात हमला किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद कर दिया। सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि भाग रहे आतंकियों को सुरक्षा बलों ने रोक लिया। इसके बाद हुई भारी गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए। उनसे हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed