फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Isarel-Iran: So far 406 people have died in Iran in Israeli attacks

Isarel-Iran: इस्राइली हमलों में अब तक ईरान में 406 लोगों की मौत; IDF ने ऊर्जा, रक्षा मुख्यालयों को बनाया निशान

Sun, 15 Jun 2025 09:25 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम/दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम/दुबई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Isarel-Iran: So far 406 people have died in Iran in Israeli attacks
इस्राइली हमलों में ध्वस्त हुई इमारतें - फोटो : पीटीआई

इस्राइल और ईरान ने रविवार को भी एक-दूसरे पर हमला जारी रखा जिसमें कई लोग मारे गए। जारी संघर्ष के बीच ओमान में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर होने वाली वार्ता स्थगित कर दी गई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि यदि उसने अमेरिका के किसी ठिकाने को निशाना बनाया तो अमेरिकी सेना पूरी ताकत से उसपर टूट पड़ेगी। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि दोनों पक्ष चाहें तो यह लड़ाई तुरंत रुक सकती है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में इस्राइली हमलों में कम से कम 406 लोग मारे गए हैं और 654 अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन


ईरान के अहम ठिकानों पर हमला
इस्राइल ने रविवार को ईरान फिर तगड़ा हमला किया, जिसमें उसके ऊर्जा, उद्योग और रक्षा मंत्रालय के मुख्यालयों को निशाना बनाया गया। ईरान ने भी मिसाइलों की एक नई बौछार की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इस्राइली अधिकारियों ने कहा कि गैलिली अपार्टमेंट की एक इमारत में चार लोग मारे गए। वहीं ईरान में मरने वालों की संख्या तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे और फिर 3:30 बजे के आसपास ईरान की राजधानी तेहरान में विस्फोट हुए। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के करीबी माने जाने वाले अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों ने वली-ए-असर स्क्वायर इलाके में एक हमले की सूचना दी और दूसरा वायु सेना के नाम पर बने रिहायशी इलाके में। दूसरी ओर इस्राइल में भी शाम करीब 4 बजे कई शहरों में हमले के सायरन बजने लगे। लड़ाई शुरू होने के बाद से ईरान ने पहली बार दिन में हमला बोला।
विज्ञापन


 
इस बीच, इस्राइल के बचाव दल ईरान के मिसाइल हमले में तबाह इमारतों के मलबे में से लोगों को बचाने में जुटे हैं। इसमें फ्लैश लाइट और स्निफर कुत्तों की मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ईरान के हमले में बच्चों समेत 10 लोग मारे गए हैं। दूसरी ओर मानवाधिकार कार्यकर्ता ने दावा किया कि शुक्रवार से लेकर अब तक इस्राइल के हमलों में 406 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या में कम से कम 197 नागरिक, 90 सैन्यकर्मी और 119 अन्य शामिल हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी। घायलों में 100 नागरिक, 71 सैनिक और 483 अन्य शामिल हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने ईरान के परमाणु व अन्य हथियार संयंत्रों के करीब रह रहे लोगों को चेतावनी दी है कि तत्काल अपने घर खाली कर दें क्योंकि हमले और तेज होंगे। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ट्रंप दोनों ने हमले तेज होने की बात कही है। इस्राइल ने शुक्रवार को ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू करते हुए ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला बोला था। इसमें ईरान के कई जनरल और वैज्ञानिक मारे गए। इसके बाद से दोनों ओर से मिसाइलों के जरिए हमला जारी है।


ये भी पढ़ें: Trump: 'जैसे मैंने भारत-पाकिस्तान में समझौता करवाया, वैसे ही इस्राइल-ईरान के बीच...', संघर्ष पर बोले ट्रंप

इस्राइल के एक अधिकारी ने कहा, हमारे पर ईरान पर हमले के कई लक्ष्य है। अभी यह नहीं बताया जा सकता कि कितने समय तक आक्रमण जारी रहेगा। शनिवार को जिन संयंत्रों को निशाना बनाया गया उनमें दो दोहरे इस्तेमाल वाले ऊर्जा संयंत्र भी थे जो सेना व परमाणु दोनों ऑपरेशन में मदद करते थे। संयुक्त राष्ट्र ईरान को लगातार उसके परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए मनाने में जुटा है। ईरान का दावा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ ऊर्जा जरूरतों के लिए है मगर इस्राइल का कहना है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम उसके अस्तित्व के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed