{"_id":"60c11dad8ebc3ec3d62f6510","slug":"is-linked-group-says-boko-haram-leader-in-nigeria-abubakar-shekau-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया: बोको हराम के नेता की मौत, आईएस से जुड़े समूह ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया: बोको हराम के नेता की मौत, आईएस से जुड़े समूह ने दी जानकारी
Thu, 10 Jun 2021 01:29 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, माइदुगुरि
पीटीआई, माइदुगुरि
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:29 AM IST
सार
आतंकवादी समूह बोको हराम के नेता अबुबकर शेकाऊ के आत्महत्या की खबर, अभी तक नाइजीरियाई अधिकारियों और बोको हराम ने नहीं की है पुष्टि
विज्ञापन
अबुबकर शेकाऊ (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े एक जिहादी संगठन ने कहा कि नाइजीरियाई आतंकवादी समूह बोको हराम के नेता अबुबकर शेकाऊ ने आत्महत्या कर ली है। ‘इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस’ या आईएसडब्ल्यूएपी के नेता अबू मुसाब अल-बरनावी की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग में कहा गया है कि शेकाऊ ने दो समूहों के बीच लड़ाई के बाद विस्फोट करके आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
ऑडियो संदेश में कहा गया कि अफ्रीका के सबसे वांछित व्यक्तियों में से एक शेकाऊ ने आईएसडब्ल्यूएपी के लड़ाकों के कब्जे में आने से बचने के लिए खुद को उड़ा लिया। हालांकि इस मामले की अभी तक न तो नाइजीरियाई अधिकारियों और न ही बोको हराम ने पुष्टि की है।
विज्ञापन