{"_id":"616241748ebc3e05c60f17df","slug":"irans-first-president-after-the-islamic-revolution-abulhasan-banisadr-dies-in-88-years-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधन : नहीं रहे अबुलहसन बनीसद्र, इस्लामी क्रांति के बाद बने थे ईरान के पहले राष्ट्रपति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
निधन : नहीं रहे अबुलहसन बनीसद्र, इस्लामी क्रांति के बाद बने थे ईरान के पहले राष्ट्रपति
Sun, 10 Oct 2021 06:57 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तेहरान
एजेंसी, तेहरान
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:57 AM IST
सार
ईरान में वर्ष 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद अबुलहसन बनीसद्र जनवरी 1980 में राष्ट्रपति बने थे, पर देश में मौलवियों की बढ़ती ताकत को चुनौती देने के चलते उन्हें 16 माह बाद ही महाभियोग का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने तेहरान छोड़ दिया था। उन्होंने 88 वर्ष में पेरिस के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
ईरान के राष्ट्रपति अबुलहसन बनीसद्र
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान में वर्ष 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद देश के पहले राष्ट्रपति रहे अबुलहसन बनीसद्र का शनिवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया, 88 वर्षीय बनीसद्र ने पेरिस के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
वह जनवरी 1980 में राष्ट्रपति बने थे, पर देश में मौलवियों की बढ़ती ताकत को चुनौती देने के चलते उन्हें 16 माह बाद ही महाभियोग का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने तेहरान छोड़ दिया था। ईरान में काले कपड़े पहने मौलवियों के बीच बनीसद्र पश्चिमी सूट और बोलचाल से एकदम अलग दिखते थे।
विज्ञापन
बनीसद्र कभी सरकार पर अपनी पकड़ नहीं बना पाए। अमेरिका दूतावास बंधक संकट व इराक के ईरान पर हमले के चलते देश में राजनीतिक हालात भयावह हो गए थे। इसके बाद देश में कई बड़े राजनीतिक बदलाव हुए। वैसे, वास्तविक शक्तियां ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला रुहोल्ला खोमैनी के हाथों में ही रही और बनीसद्र ने फ्रांस से निर्वासन में रहते हुए काम किया।
विज्ञापन