{"_id":"5e279e698ebc3e4b4f228d44","slug":"iranian-mp-places-a-prize-of-21-crore-rupees-on-head-of-donald-trump-america-calls-it-idiotic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी सांसद ने ट्रंप के सिर पर रखा ईनाम, मारने वाले को 21 करोड़ रुपये देने का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरानी सांसद ने ट्रंप के सिर पर रखा ईनाम, मारने वाले को 21 करोड़ रुपये देने का एलान
Wed, 22 Jan 2020 06:29 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Jan 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ईरानी सांसद ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने वाले के लिए 30 लाख डॉलर (करीब 21.35 करोड़ रुपये) का इनाम देने की घोषणा की। ईरान की अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए के मुताबिक, ईरानी सांसद ने यह घोषणा अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए अपने देश के शीर्ष सैन्य जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए की है।
विज्ञापन
मजलिस के सदस्य अहमद हमजेह ने यह घोषणा मेजर जनरल सुलेमानी के गृह नगर केरमान के निवासियों की तरफ से की है। केरमान शहर के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के करीब स्थित काहनौज काउंटी के सांसद हमजेह ने कहा, हम ट्रंप को मारने वाले को 30 लाख डॉलर की रकम देंगे। हालांकि हमजेह ने यह नहीं बताया कि संसदीय चुनावों से करीब एक महीना पहले की कई इस इनामी पेशकश की रकम कौन देगा।
विज्ञापन
उधर, जिनेवा में निशस्त्रीकरण पर आयोजित कांफ्रेंस में मौजूद अमेरिकी राजदूत ने इसे बेवकूफाना बताते हुए कहा, लेकिन यह आपको (ईरानी) सत्ता में आतकंवाद आधारों की मौजूदगी का अहसास कराता है। इस सत्ता को अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन