Iran-US Tension: ओमान की खाड़ी में ईरान-अमेरिका आमने-सामने, ईरानी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिकी युद्धपोत
ईरान-इस्राइल युद्ध के बाद ओमान की खाड़ी में पहली बार ईरानी और अमेरिकी नौसेनाओं में तनावपूर्ण सामना हुआ। ईरानी हेलीकॉप्टर ने यूएसएस फिट्जगेराल्ड को ईरानी सीमा के पास चेतावनी दी, जिस पर अमेरिकी जहाज ने जवाब में खतरे की धमकी दी। ईरान ने कहा कि हेलीकॉप्टर उनकी वायु रक्षा के तहत सुरक्षित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और इस्राइल के बीच हालिया तनाव के बाद बुधवार को ओमान की खाड़ी में ईरान और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच तनावपूर्ण सामना हुआ। ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार, एक ईरानी नौसैनिक हेलीकॉप्टर ने अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस फिट्जगेराल्ड को ईरानी समुद्री सीमा के पास पहुंचते देखा और उसे चेतावनी दी। बता दें कि यह घटना ईरान और इस्राइल के बीच 12 दिन की हालिया जंग के बाद ईरान और अमेरिका के बीच पहली सीधी मुठभेड़ मानी जा रही है। उस युद्ध में अमेरिका ने भी हिस्सा लिया था और ईरानी परमाणु ठिकानों पर बी-52 बमवर्षकों से हमला किया था।
ईरान ने अमेरिकी जहाज को दी चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट की माने तो ईरानी हेलीकॉप्टर ने अमेरिकी जहाज के ऊपर से उड़ान भरते हुए उसे इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी। इस दौरान अमेरिकी जहाज की ओर से हेलीकॉप्टर को लक्ष्य बनाने की धमकी दी गई, जिसे ईरानी मीडिया ने तनावपूर्ण बातचीत बताया। जवाब में, ईरान की वायु रक्षा प्रणाली ने एलान किया कि हेलीकॉप्टर उनकी पूरी सुरक्षा में है।
इसके बाद रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी जहाज पीछे हटकर दक्षिण दिशा में चला गया।हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अमेरिकी युद्धपोत ईरानी जलसीमा के कितने करीब था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस पर देर शाम तक प्रतिक्रिया देने की बात कही है।