{"_id":"68178ae0d7ce982815033e77","slug":"iranian-fm-araghchi-to-arrive-in-pakistan-on-monday-ahead-of-his-trip-to-india-reports-news-in-hindi-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Pakistan Tension: दिल्ली से पहले कल इस्लामाबाद पहुंचेंगे ईरानी विदेश मंत्री; पहलगाम तनाव के बीच अहम दौरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Pakistan Tension: दिल्ली से पहले कल इस्लामाबाद पहुंचेंगे ईरानी विदेश मंत्री; पहलगाम तनाव के बीच अहम दौरा
Sun, 04 May 2025 09:12 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 04 May 2025 09:12 PM IST
सार
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची कल यानी सोमवार को पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचेंगे। उनका ये पाकिस्तान दौरा उनके भारत दौरे से पहले होगा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
अब्बास अराघची, ईरानी विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची सोमवार को एक दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अराघची अपने भारत दौरे से पहले पाकिस्तान में अहम मुलाकातें करेंगे। यह दौरा उस वक्त हो रहा है जब भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ा हुआ है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ अहम बैठक
एक पाकिस्तानी अखबार ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि अब्बास अराघची के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। वे पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में पाकिस्तान और ईरान के आपसी रिश्तों के साथ-साथ क्षेत्रीय हालात और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें - S Jaishankar: 'भारत को उपदेशकों की नहीं, साझेदारों की जरूरत', रूस-यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर की पश्चिम को लताड़
विज्ञापन
इन मुद्दों पर भारत-पाकिस्तान से चर्चा करेंगे अराघची
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बाघई ने बताया कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान और भारत की यात्रा कर रहे हैं ताकि क्षेत्रीय देशों से सलाह-मशविरा किया जा सके। पाकिस्तान में वे कई बड़े अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। चर्चा का मुख्य विषय दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करना और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय हालात पर विचार करना होगा। बाघई ने यह भी पुष्टि की कि ईरानी विदेश मंत्री इस हफ्ते के अंत में भारत की आधिकारिक यात्रा पर भी जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Israel: यमन ने इस्राइली एयरपोर्ट पर दागी मिसाइल, कई उड़ानें बाधित; तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की उड़ान डायवर्ट
अराघची ने भारत-पाकिस्तान को दी थे ये पेशकश
अब्बास अराघची का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा बताया जा रहा है। इस हमले के तीन दिन बाद अब्बास अराघची ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद करने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि ईरान इस कठिन समय में दोनों देशों के बीच बेहतर समझ बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा भी की थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन