{"_id":"68b04adfe8e228f0050a415a","slug":"iranian-ambassador-leaves-australia-amid-diplomatic-rift-over-antisemitic-attacks-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: मतभेद के बीच ईरानी राजदूत ऑस्ट्रेलिया से रवाना; PM अल्बानीज ने लगाए थे यहूदी विरोधी हमले के आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: मतभेद के बीच ईरानी राजदूत ऑस्ट्रेलिया से रवाना; PM अल्बानीज ने लगाए थे यहूदी विरोधी हमले के आरोप
Thu, 28 Aug 2025 05:56 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 28 Aug 2025 05:56 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई खुफिया सेवाओं ने सिडनी के एक रेस्टोरेंट और मेलबर्न की एक मस्जिद पर हुए हमलों के तार ईरान से जोड़े हैं। उन्होंने दावा किया था कि ईरान ने अक्तूबर 2024 में सिडनी स्थित कोषेर खाद्य कंपनी लुईस कॉन्टिनेंटल किचन और दो महीने बाद मेलबर्न के अदास इस्राइल सिनेगॉग पर आगजनी के हमले करवाए थे।
विज्ञापन
ईरान-ऑस्ट्रेलिया में राजनयिक मतभेद।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यहूदी विरोधी हमलों को लेकर राजनयिक मतभेद के बीच ऑस्ट्रेलिया में ईरान राजदूत अहमद सादगी ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो गए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने ईरान पर ऑस्ट्रेलिया में कम से कम दो यहूदी विरोधी हमलों करवाने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने ईरान पर यहूदी विरोधी हमलों का निर्देशन करने का आरोप लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया में ईरान के राजदूत और तीन अन्य कर्मियों को निर्देशित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
अल्बानीज ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई खुफिया सेवाओं ने सिडनी के एक रेस्टोरेंट और मेलबर्न की एक मस्जिद पर हुए हमलों के तार ईरान से जोड़े हैं। उन्होंने दावा किया था कि ईरान ने अक्तूबर 2024 में सिडनी स्थित कोषेर खाद्य कंपनी लुईस कॉन्टिनेंटल किचन और दो महीने बाद मेलबर्न के अदास इस्राइल सिनेगॉग पर आगजनी के हमले करवाए थे।
विज्ञापन
सिडनी और मेलबर्न में बढ़ीं यहूदी विरोधी घटनाएं
2023 में इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से इन दोनों शहरों में यहूदी विरोधी घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। अल्बानीज ने मुख्य जासूसी एजेंसी का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा था कि एएसआईओ ने एक बेहद परेशान करने वाले निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए पर्याप्त विश्वसनीय खुफिया जानकारी जुटाई है। ईरानी सरकार ने इनमें से कम से कम दो हमलों का निर्देशन किया था। ईरान ने अपनी संलिप्तता छिपाने की कोशिश की है, लेकिन एएसआईओ का आकलन है कि हमलों के पीछे ईरान का हाथ था।
विज्ञापन
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकवादी संगठन घोषित करने की तैयारी
वहीं, अल्बानीज ने ये भी कहा था कि ऑस्ट्रेलिया ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए कानून बनाएगा। अल्बानीज ने कहा, 'ये ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक विदेशी राष्ट्र की ओर से अंजाम दिए गए असाधारण और खतरनाक आक्रामक कृत्य थे। ये सामाजिक एकता को कमजोर करने और हमारे समुदाय में कलह पैदा करने के प्रयास थे। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।'