फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Irani media claims, CIA officer who killed Qasem Soleimani was dead in a plane crash

ईरानी मीडिया का दावा, सुलेमानी को मारने वाला सीआईए अधिकारी विमान हादसे में मारा गया

Tue, 28 Jan 2020 09:56 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, बगदाद Published by: आसिम खान Updated Tue, 28 Jan 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Irani media claims, CIA officer who killed Qasem Soleimani was dead in a plane crash
माइकल डी एंड्रिया - फोटो : MEHR News Agency

अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में सोमवार को हुए विमान हादसे को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ईरान की एक समाचार वेबसाइट ने अब दावा किया है कि इस दुर्घटना में अमेरिकी खुफिया एजेंसी के अधिकारी माइकल डी एंड्रिया की भी मौत हो गई है। माना जा रहा है कि ईरान के शीर्ष कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या करने की योजना बनाने में एंड्रिया की प्रमुख भूमिका थी। 

विज्ञापन


एंड्रिया इराक, ईरान और अफगानिस्तान में अमेरिका के खुफिया अभियानों के प्रमुख थे। ईरानी वेबसाइट 'मेहर न्यूज' ने रूसी खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा है कि सीआईए अधिकारी भी इस विमान में सवार थे। याद रहे कि अमेरिकी वायुसेना का एक विमान तालिबान नियंत्रण वाले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन


पेंटागन ने भी बाद में पुष्टि करते हुए कहा था कि एयर फोर्स ई-11 का निगरानी एयरक्राफ्ट अफगानिस्तान के तालिबान नियंत्रण वाले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उन्होंने दावा किया है कि ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं, जिससे यह हरकत किसी दुश्मन की लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, तालिबान ने इस विमान को मार गिराने का दावा किया है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक रक्षा विभाग कभी भी यह नहीं बताएगा कि विमान में कितने लोग सवार थे और कितने लोगों की मौत हो गई थी। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना प्रवक्ता कर्नल सोनी लीगेट ने ट्वीट कर कहा कि मामले की जांच चल रही है और जानकारी मिलने पर सार्वजनिक की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed